{"_id":"6882402e09d8a2c10206e741","slug":"young-man-died-while-taking-selfie-in-train-2025-07-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: चलती ट्रेन में सेल्फी ले रहे युवक की दर्दनाक माैत...खंभे से टकराया सिर, माैके पर ही तोड़ दिया दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: चलती ट्रेन में सेल्फी ले रहे युवक की दर्दनाक माैत...खंभे से टकराया सिर, माैके पर ही तोड़ दिया दम
Thu, 24 Jul 2025 07:47 PM IST
अरुन पाराशर
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: अरुन पाराशर
Updated Thu, 24 Jul 2025 07:47 PM IST
सार
ट्रेन में सेल्फी लेना युवक के लिए जानलेवा साबित हुआ। तेज रफ्तार ट्रेन से सिर बाहर निकालने के दाैरान खंभे से टकरा गया। इससे युवकी की माैके पर ही माैत हो गई।
विज्ञापन
death demo
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नागपुर में चलती ट्रेन में सफर के दौरान सेल्फी लेते समय विद्युत खंभे से टकराकर आगरा के फतेहाबाद के सारंगपुर गांव के अभिषेक (22) की मौत हो गई। हादसे की खबर से परिवार में मातम छा गया।
परिजन ने बताया कि अभिषेक पिछले चार वर्षों से नागपुर में हलवाई का काम कर रहा था। बुधवार को वह काम के सिलसिले में नागपुर से लगभग 20 किलोमीटर दूर थाना कलमेश्वर क्षेत्र जा रहा था। इसी दौरान कार्टन रोड के पास ट्रेन में सफर करते हुए मोबाइल फोन से सेल्फी लेने लगा।

बताया गया कि सेल्फी के दौरान अभिषेक का सिर ट्रेन से बाहर था, तभी अचानक रेलवे ट्रैक के पास लगे एक खंभे से उसका सिर टकरा गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) मौके पर पहुंची।
अभिषेक के पास से मिले दस्तावेजों के आधार पर परिजन को सूचित किया गया। वह चार भाइयों में दूसरे नंबर पर था और अविवाहित था। अभिषेक की मौत से परिवार में मातम छाया हुआ है।
अभिषेक के पास से मिले दस्तावेजों के आधार पर परिजन को सूचित किया गया। वह चार भाइयों में दूसरे नंबर पर था और अविवाहित था। अभिषेक की मौत से परिवार में मातम छाया हुआ है।