फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   young man died in car accident while his wife was seriously injured in truck collision in Agra

ट्रक ने कार में मारी टक्कर: पति की मौत, पत्नी की हालत नाजुक, तीन महीने पहले ही हुई थी शादी, जा रहा था ससुराल

Sun, 28 May 2023 09:35 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 28 May 2023 09:35 PM IST
सार

आगरा में ट्रक ने कार में टक्कर मार दी। हादसे में पति की मौत हो गई जबकि पत्नी की हालत नाजुक बताई जा रही है। अभी तीन महीने पहले ही दोनों की शादी हुई थी।

विज्ञापन
young man died in car accident while his wife was seriously injured in truck collision in Agra
demo pic

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में रविवार की शाम शादी के बाद पहली बार ससुराल जा रहे युवक की कार में ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में पति की मौत हो गई जबकि पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। तीन महीने पहले ही दोनों की शादी हुई थी। खबर मिली तो दोनों घरों में कोहराम मच गया।

विज्ञापन

कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त

हादसा बाह थाना क्षेत्र के चौसिंगी के पास हुआ। दरअसल, थाना क्षेत्र के ही बरुआ नगर निवासी प्रदीप कुमार (22) की शादी बीती 17 फरवरी को आगरा की पूजा के साथ हुई थी। प्रदीप, शंकुतला देवी हॉस्पिटल में बतौर स्वास्थ्यकर्मी काम करते थे। रविवार की शाम शादी में मिली कार से वह पत्नी पूजा के साथ ससुराल आगरा के लिए निकले थे। बाह हाईवे पर चौसिंगी के पास अनियंत्रित ट्रक ने कार में टक्कर मार दी। हादसे में कार का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- अब नहीं बनेंगे राशन कार्ड: सरकारी राशन पाने के पात्र तो हैं, लेकिन हकदार नहीं, क्या आप भी हैं इस

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है

हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। लोगों ने प्रदीप और पूजा को कार की खिड़की काटकर बाहर निकाला। इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। यहां चिकित्सकों ने प्रदीप को मृत घोषित कर दिया। पूजा को नाजुक हालत में एसएन, आगरा के लिए रेफर कर दिया। अस्पताल में बेटे का शव देखकर पिता सोनेलाल और मां सावित्री देवी सुधबुध खो बैठे। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed