फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   young man died due to bike slipped while taking out mobile from pocket

Etah: चलती बाइक पर बजी मौत की घंटी, दर्दनाक हादसे में गई युवक की जान

Wed, 16 Nov 2022 06:27 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Wed, 16 Nov 2022 06:27 PM IST
सार

युवक बाइक से जा रहा था, तभी उसके मोबाइल की घंटी बजी। उसने जेब से मोबाइल निकालने का प्रयास किया, तभी बाइक असंतुलित होकर गिर गई।

विज्ञापन
young man died due to bike slipped while taking out mobile from pocket
death demo - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

एटा के पटियाली में बाइक चलाने के दौरान जेब से मोबाइल निकालने की कीमत युवक को जान देकर चुकानी पड़ी। मोबाइल निकालने के चक्कर में बाइक असंतुलित होकर गिर गई। घटना में बाइक सवार युवक घायल हो गया। इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

विज्ञापन

यहां की है घटना 

पटियाली थाना क्षेत्र के गांव चंदपुरा निवासी अजीत सिंह (18) सोमवार को बाइक से पटियाली जा रहा था। जैसे ही वह धुमरी मार्ग स्थित नगला खिन्नी के निकट पहुंचा, तो उसने चलती बाइक पर पेंट की जेब से मोबाइल निकालने की कोशिश की। इस दौरान उसकी बाइक का संतुलन बिगड़ गया। बाइक असंतुलित होकर गिर पड़ी। हादसे में अजीत घायल हो गया। हादसे की सूचना स्थानीय लोगों ने उसके परिजनों को दी। 

विज्ञापन


ये भी पढ़ें - Mainpuri Bypolls: डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य बोले- अखिलेश को अब क्यों याद आए चाचा? इसलिए बनाया स्टार प्रचारक

विज्ञापन
विज्ञापन

घर में मचा कोहराम 

घटनास्थल पर पहुंचे परिजन उसे इलाज  लिए कासगंज ले गए। यहां से हालत गंभीर होने पर उसे उच्च चिकित्सा के लिए आगरा रेफर कर दिया गया। आगरा से उसे जयपुर रेफर किया गया। जयपुर में एक अस्पताल में इलाज के दौरान मंगलवार को उसने दम तोड़ दिया। अजीत की मौत से परिवारीजन चीत्कार कर उठे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed