{"_id":"6374d4c85056ff6b6a3cd641","slug":"mainpuri-bypolls-2022-deputy-cm-keshav-prasad-maurya-said-why-did-akhilesh-remember-shivpal-yadav","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Mainpuri Bypolls: डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य बोले- अखिलेश को अब क्यों याद आए चाचा? इसलिए बनाया स्टार प्रचारक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri Bypolls: डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य बोले- अखिलेश को अब क्यों याद आए चाचा? इसलिए बनाया स्टार प्रचारक
Wed, 16 Nov 2022 05:47 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Wed, 16 Nov 2022 05:47 PM IST
विज्ञापन
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि लोकसभा उपचुनाव में मैनपुरी के मतदाता परिवारवाद को नकारने को तैयार हैं। पूरे प्रदेश में अब तेजी से बदलाव की हवा चल रही है। मुलायम सिंह यादव के सम्मान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने मैनपुरी में चुनावी सभाएं तक नहीं की थीं, लेकिन अब राजनीति के हालात बदल चुके हैं। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री बुधवार को लोकसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी रघुराज सिंह शाक्य के नामांकन के बाद कार्यकर्ता सम्मेलन में बोल रहे थे।
मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव
- फोटो : अमर उजाला
प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह ने कहा कि लोकसभा उपचुनाव नई दिशा तय करेगा। नेता एक परिवार से नहीं वोट से ही बनेगा। मैनपुरी में लोकसभा सीट एक परिवार कई बार जीता, लेकिन विकास अपने परिवार का ही किया। योगी राज में आम लोगों का डर समाप्त हो गया है।
Mainpuri Bypolls 2022
- फोटो : अमर उजाला
इस दौरान केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा ने कहा कि जनता का भला भाजपा ही कर सकती है। सबका साथ, सबका विकास की राह पर प्रदेश आगे बढ़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Mainpuri Bypolls
- फोटो : अमर उजाला
इन दिग्गजों ने भी भरा जोश
कार्यकर्ताओं में जोश भरने के लिए कई बड़े नेता कार्यकर्ता सम्मेलन में पहुंचे। सांसद कन्नौज सुब्रत पाठक, सांसद एटा राजवीर सिंह, सांसद इटावा रामशंकर कठेरिया, राज्यसभा सदस्य गीता शाक्य, प्रदेश सरकार के मंत्री जयवीर सिंह, योगेंद्र उपाध्याय, एमएलसी अश्विनी त्यागी, ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी, विधायक सरिता भदौरिया, रामनरेश अग्निहोत्री, विपिन वर्मा डेविड, ममतेश शाक्य ने कार्यकर्ताओं से ऐतिहासिक जीत दिलाने की अपील की।
विज्ञापन
Mainpuri Bypolls
- फोटो : अमर उजाला