Agra: बस में पत्नी से अंजान युवक ने की ऐसी शरारत, देखते ही आपा खो बैठा पति; आरोपी का कर दिया बुरा हाल
बस में यात्रा करने के दौरान पत्नी से अंजान युवक की शरारत पति को इतनी नागंवार गुजरी कि उसने अपने परिचितों को फोन कर रास्ते में बुला लिया। एक जगह बस को रुकवा लिया और फिर युवक की जमकर पिटाई लगा दी। इसके बाद आरोपी को पुलिस के सुपुर्द कर दिया।
विस्तार
धौलपुर से आगरा आ रही बस में सवार महिला को एक सहयात्री घूर रहा था। पति ने युवक की हरकत को भांप लिया। प्रतापपुरा पर अपने परिचित बुला लिए। युवक को बस से उतारकर पिटाई कर दी। हंगामे की सूचना पर पुलिस पहुंची। आरोपी को पकड़ लिया। मामले में महिला के पति ने तहरीर दी है।
यहां की है घटना
घटना सोमवार शाम की है। शाहगंज क्षेत्र निवासी पति-पत्नी धौलपुर के मनिया से आ रहे थे। सैंया के पास महिला ने पति से पीने के लिए पानी लाने के लिए कहा। बगल की सीट पर बैठा युवक उन्हें पानी की बोतल देने लगा। इस पर महिला के पति का युवक से विवाद हो गया। इसके बाद रास्ते में युवक महिला घूरता आया। यह देखकर पति ने अपने परिचितों को प्रतापपुरा पर बुला लिया। बस के पहुंचने पर युवक को सड़क पर उतारकर पिटाई कर दी। सूचना पर पुलिस पहुंच गई।
ये भी पढ़ें - Agra Building Collapse: आगरा में गिरी जर्जर इमारत, मच गई चीख-पुकार; दो लोगों के घायल होने की सूचना
जांच कर रही पुलिस
थाना सदर के प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार शर्मा ने बताया कि आरोपी युवक मनिया निवासी है। वह सराफ की दुकान पर काम करता है। पूछताछ में बताया कि वह मोबाइल ठीक कराने के लिए आगरा आया था। रास्ते में विवाद हो गया। मामले में महिला के पति ने तहरीर दी है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
ये भी पढ़ें - नकली दवाओं का कारोबार: खांसी का ये सिरप हो चुका था बैन, बैक डेट में हो रहा था तैयार; छापे में हुआ बड़ा खुलासा