फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   young man cut his neck with a blade after love marriage in firozabad crime news

अब वो पहले की तरह नहीं करती प्यार: लव मैरिज के बाद युवक ने ब्लेड से काटी खुद की गर्दन, अस्पताल में भर्ती

Thu, 02 Mar 2023 04:29 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 02 Mar 2023 04:29 PM IST
सार

प्रेम विवाह के बाद पत्नी की बेवफाई से परेशान युवक ने ब्लेड से खुद की गर्दन काट ली। ये कदम उसने एक शादी समारोह में उठाया। यहां लोगों ने जब उसे खून से लथपथ देखा, तो तेजी से अस्पताल में भर्ती कराया।
 

विज्ञापन
young man cut his neck with a blade after love marriage in firozabad crime news
सुसाइड की कोशिश - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

फिरोजाबाद के रामगढ़ रोड स्थित मैरिज होम में आयोजित शादी समारोह में शामिल होने को आए कन्नौज के युवक ने खुद का गला ब्लेड से काट लिया। लहूलुहान हालत में युवक को पुलिस उपचार को देर रात सरकारी ट्रामा सेंटर लेकर पहुंची। चिकित्सकों ने उसकी हालत गंभीर होने पर भर्ती कर लिया। बताया गया है कि युवक ने पत्नी की बेवफाई के चलते आत्महत्या का प्रयास किया था।

विज्ञापन

रिश्तेदार के यहां आया था शादी में

कन्नौज के तिरवा क्षेत्र के मोहल्ला चचाटीपुर निवासी शाहिद (25) की रिश्तेदारी रामगढ़ क्षेत्र में है। बुधवार को रिश्तेदार के घर शादी थी। जिसमें वह शामिल होने को आया था। देर रात युवक ने खुद का गला ब्लेड से काट लिया और मौके पर ही गिर पड़ा। शादी समारोह में शामिल लोगों की नजर खून से लथपथ पड़े शाहिद पर पड़ी तो उन्होंने शोरगुल करना शुरू कर दिया। ये देख शादी समारोह में अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया। 

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- ब्बास और निखत की जेल में मुलाकात का मामलाः आरोपी सिपाही की तलाश में एसओजी ने दी दबिश, दे गया चकमा

विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर पहुंची पुलिस 

सूचना पर रामगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस युवक को उपचार के लिए सरकारी ट्रामा सेंटर लेकर आई। थानाध्यक्ष रामगढ़ रवि त्यागी ने बताया कि युवक ने इटावा निवासी तबस्सुम नामक युवती से लव मैरिज की थी। तबस्सुम शाहिद की बात नहीं मानती है और वह मायके में रही है। इससे युवक ने आहत होकर आत्महत्या का प्रयास किया था। युवक को उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। उसके परिजनों को सूचना दे दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed