{"_id":"64006a590a7917a3f30301aa","slug":"sog-team-raids-mathura-in-search-of-absconding-constable-in-abbas-ansari-case-2023-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब्बास और निखत की जेल में मुलाकात का मामलाः आरोपी सिपाही की तलाश में एसओजी ने दी दबिश, दे गया चकमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब्बास और निखत की जेल में मुलाकात का मामलाः आरोपी सिपाही की तलाश में एसओजी ने दी दबिश, दे गया चकमा
Thu, 02 Mar 2023 02:50 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Thu, 02 Mar 2023 02:50 PM IST
सार
चित्रकूट जेल में अब्बास अंसारी और उसकी पत्नी की मुलाकात के मामले में एसओजी टीम ने मथुरा में दबिश दी। हालांकि आरोपी सिपाही मौके से फरार हो गया। उसकी तलाश में एसओजी ने जिले में डेरा डाल रखा है।
विज्ञापन
up police demo
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
चित्रकूट की जेल में बंद माफिया मुख्तार अंसारी के अब्बास अंसारी और पुत्रवधू की चित्रकूट में मिलाई के मामले में जिला जेल का सिपाही नामजद है। मामला सामने आने के बाद से वह फरार चल रहा है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। चित्रकूट और मथुरा एसओजी आरोपी सिपाही की तलाश कर रही है। हालांकि अभी तक वह पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा है।
उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में पुलिस ने अब्बास अंसारी मामले में फरार चल रहे सिपाही की तलाश में दबिश दी। मुख्तार अंसारी के विधायक बेटे अब्बास और उसकी पत्नी निखत की जेल में मुलाकात के मामले का खुलासा होने पर जिला कारागार कर्मियों के खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में पुलिस ने अब्बास अंसारी मामले में फरार चल रहे सिपाही की तलाश में दबिश दी। मुख्तार अंसारी के विधायक बेटे अब्बास और उसकी पत्नी निखत की जेल में मुलाकात के मामले का खुलासा होने पर जिला कारागार कर्मियों के खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
एसओजी प्रभारी ने कहा जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लेंगे
एसओजी चित्रकूट ने मथुरा एसओजी प्रभारी राकेश यादव की मदद से मांट के नगला देह में दबिश दी। लेकिन, फरार आरोपी सिपाही जगमोहन यहां नहीं मिला। उसकी तलाश में चित्रकूट की एसओजी की टीम यहां डेरा डाले हुए है। एसओजी प्रभारी ने बताया कि जल्द ही नामजद जिला कारगार का सिपाही पुलिस की गिरफ्त में होगा।
विज्ञापन