फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   young man burnt in his in laws house in Agra died during treatment in hospital

जिंदगी की जंग हार गया दामाद: महज इस बात पर ससुरालवालों ने जिंदा जला दिया, पत्नी ने भी दिया था साथ; जानें कहानी

Mon, 24 Jul 2023 06:34 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 24 Jul 2023 06:34 PM IST
सार

आगरा में युवक जिंदगी की जंग हार गया। महज इस बात पर ससुरालवालों ने जिंदा जला दिया था। पत्नी ने भी साथ दिया था। जानें कहानी...

विज्ञापन
young man burnt in his in laws house in Agra died during treatment in hospital
Agra News: अस्पताल में इलाज के दौरान धर्मेंद्र की फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में ससुराल में बुरी तरह जला धर्मेंद्र जिंदगी की जंग हार गया। उसे दिल्ली एम्स के लिए रेफर किया गया था। भाई लोकेश ने धर्मेंद्र की पत्नी प्रीति, सास शीला और साले अजय के खिलाफ केस दर्ज कराया है। 

विज्ञापन


लोकेश ने बताया कि भाई की शादी चार साल पहले हुई थी। दो बच्चे हैं। प्रीति विवाद के चलते तीन महीने से मायके में थी। धर्मेंद्र घटना वाले दिन प्रीति को ससुराल से लेने गया था। आरोप है कि ससुरालियों ने उस पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी थी। थानाध्यक्ष सुमनेश विकल ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ेंः- ससुराल में की ऐसी हरकत: भूल गए वो दामाद है...सास-ससुर और पत्नी ने किया ये हाल; अस्पताल में कराना पड़ा भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

यह था मामला

मामला ट्रांस यमुना थाना क्षेत्र का है। बताया गया है कि दामाद ट्रांस यमुना स्थित अपनी ससुराल में आया था। उसकी पत्नी भी वहीं पर मौजूद थी। उसने ससुराल वालों को मकान बनवाने के लिए दो लाख रुपये दिए थे। उसे कुछ पैसों की जरूरत थी। इसलिए उसने ससुराल वालों से ये रकम मांगी। ये रकम न देनी पड़े इसलिए साले, सास और पत्नी ने मिलकर उसकी जान लेने का प्रयास किया।  

ये भी पढ़ेंः- एक झटके में परिवार तबाह: कहासुनी के बाद पत्नी ने फूंक दिया घर...तो पति ने उठाया खौफनाक कदम, देखकर सिहर उठे लोग

दिल्ली किया गया था रेफर

बताया गया है कि दामाद के ऊपर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। किसी तरह आग बुझाई जा सकी। इसके बाद उसे गंभीर जली अवस्था में उपचार के लिए एसएन अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया। यहां उसकी हालत गंभीर देखते हुए उपचार के लिए दिल्ली रेफर कर दिया गया है। वहीं अपने बयान में दामाद ने कहा कि वो ससुराल वालों को दिए गए दो लाख रुपये वापस मांगने के लिए गया था। तभी  साले, सास और पत्नी ने मिलकर पेट्रोल डालकर आग लगा दी।

ये भी पढ़ेंः- जिंदगी की जंग हार गया दामाद: महज इस बात पर ससुरालवालों ने जिंदा जला दिया, पत्नी ने भी दिया था साथ; जानें कहानी

बोला पत्नी से चाहिए तलाक

पीड़ित ने गुहार लगाई कि उसकी रकम वापस करा दी जाए और उस पत्नी से तलाक दिला दिया जाए, जो महज दो लाख रुपये के लिए उसकी जान लेने के लिए उतारू हो गई।  परिजनों की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी साले, सास और पत्नी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। 

ये भी पढ़ेंः- Video: बहू ने बहन के साथ मिलकर भरी कचहरी में ससुर पर बरसाईं चप्पलें, महज इतनी सी थी बात

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed