फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   wife set house on fire After an argument in Agra then husband committed suicide by jumping in front of train

एक झटके में परिवार तबाह: कहासुनी के बाद पत्नी ने फूंक दिया घर...तो पति ने उठाया खौफनाक कदम, देखकर सिहर उठे लोग

Mon, 24 Jul 2023 04:54 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 24 Jul 2023 04:54 PM IST
सार

आगरा में एक झटके में परिवार तबाह हो गया। यहां कहासुनी के बाद पत्नी ने घर फूंक दिया घर...तो पति ने खौफनाक कदम उठाया। दृश्य देखकर लोग सिहर उठे। 

विज्ञापन
wife set house on fire After an argument in Agra then husband committed suicide by jumping in front of train
demo pic

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां किसी बात को लेकर पति-पत्नी में झगड़ा हो गया। झगड़े में पति की बातों से आक्रोशित पत्नी ने घर में आग लगा दी। इसके बाद पति घर से निकल गया। वह रेलवे लाइन किनारे पहुंचा और ट्रेन के आगे छलांग लगाकर जान दे दी। 

विज्ञापन


मामला सिकंदरा थाना क्षेत्र के अरसेना का है। यहां के निवासी रूप सिंह का काफी दिनों से पत्नी से विवाद चल रहा था। पत्नी ने सिकंदरा थाने में जेठ राजपाल, उसके लड़के योगेश और ससुर मोती के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। इसके बाद वह बच्चों को लेकर मायके चली गई। एक दिन पहले वह ससुराल आई थी। शनिवार की शाम रूप सिंह का पत्नी से फिर विवाद हो गया। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- जिंदगी की जंग हार गया दामाद: महज इस बात पर ससुरालवालों ने जिंदा जला दिया, पत्नी ने भी दिया था साथ; जानें कहानी
विज्ञापन
विज्ञापन


घरवालों ने बताया कि झगड़े के बाद पत्नी ने घर में आग लगा दी। इसके बाद रात करीब आठ बजे रूप सिंह घर से निकला था। फिर उसका शव ट्रैक पर पड़ा मिला। चौकी प्रभारी केपी सिंह ने बताया है कि युवक ने पत्नी से परेशान होकर ट्रेन के आगे कूदकर जान दी है। पति की मौत के बाद पत्नी गांव से चली गई। अंतिम संस्कार तक में शामिल नहीं हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed