फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   son in law beating FIR lodged against father in law and family in agra

ससुराल में की ऐसी हरकत: भूल गए वो दामाद है...सास-ससुर और पत्नी ने किया ये हाल; अस्पताल में कराना पड़ा भर्ती

Mon, 24 Jul 2023 05:53 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 24 Jul 2023 05:53 AM IST
सार

दामाद संग ससुराल में मारपीट हुई। पीड़ित अपनी बीवी को वापस ले जाने के लिए आया था। इसी दौरान दोनों पक्षों में विवाद हो गया और सभी ने मिलकर दामाद को जमकर पीटा।
 

विज्ञापन
son in law beating FIR lodged against father in law and family in agra
अस्पताल में भर्ती घायल दामाद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के आगरा जिले में ससुराल पहुंचा दामाद जमकर पीटा गया। ज्यादा पीटे जाने के कारण उसे चोट भी आई। बाद में युवक ने ससुराल वालों के खिलाफ थाने में जाकर रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल घायल व्यक्ति (दामाद) का मेडिकल कराया गया है। उसका इलाज भी कराया गया है। 
विज्ञापन

 

चार साल पहले हुई थी शादी 

बहादुर सिंह पुत्र हेतराम निवासी बरपुरा थाना इरादत नगर ने थाना फतेहाबाद मे तेहरीर देकर बताया कि उसकी चार वर्ष पूर्व चांदनी पुत्री पप्पू राम निवासी सहारंगपुर थाना फतेहाबाद के साथ शादी हुई थी। शादी के बाद से ही चांदनी ससुराल में कम मायके में ज्यादा रहती है। गुरुवार को वह चांदनी को लेने के लिए ससुराल गया था।

ये भी पढ़ें -  जिंदगी की जंग हार गया दामाद: महज इस बात पर ससुरालवालों ने जिंदा जला दिया, पत्नी ने भी दिया था साथ; जानें कहानी

 
विज्ञापन
विज्ञापन

पत्नी का जीजा पहले से था मौजूद 

पीड़ित पति ने बताया कि ससुराल में चांदनी का जीजा पहले से मौजूद था। उसने अपनी पत्नी से घर चलने को कहा तो सास और अन्य लोग मना करने लगे। इसी बात को लेकर विवाद हो गया। जिसके बाद ससुराल वालों ने मिलकर मारपीट कर दी, जिससे उसके चोट आई हैं। 

ये भी पढ़ें -   शर्मनाक: मौसा करता रहा दरिंदगी, मौसी बनाती रही वीडियो; इसलिए रची ये घिनौनी साजिश

 
विज्ञापन

पत्नी के किसी और से संबंध

पीड़ित का आरोप है कि उसकी पत्नी के अन्य लोगों के साथ संबंध हैं। इसलिए वह उसके साथ नहीं रहती है। सास के द्वारा ढाई लाख रुपए लेकर तलाक देने की बात की गई है।

ये भी पढ़ें -  बेवफा पति: मोबाइल में पत्नी ने देखीं ऐसी तस्वीरें, रात में ही कर दिया बड़ा कांड; सुनकर नहीं होगा यकीन
 

पुलिस कर रही जांच

वहीं पीड़ित पति द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि पति और पत्नी का विवाद है। जांच के बाद ही मामले में स्पष्ट जानकारी दी जा सकेगी। 

ये भी पढ़ें -   UP: छात्रा के स्कूल बैग में मिली ऐसी चीज, देखकर छूटे पुलिस के पसीने; घरवाले भी रह गए हैरान
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed