फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Young man attacked with sharp object on head, agra viral video

Agra News: सिर में सूजा लगे इमरजेंसी पहुंचा घायल युवक...दर्द से कराहता रहा, रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो

Sun, 23 Nov 2025 11:21 PM IST
अरुन पाराशर अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: अरुन पाराशर Updated Sun, 23 Nov 2025 11:21 PM IST
सार

घर जा रहे युवक पर बाइक सवारों ने हमला कर दिया। सूजा निकाला सिर में प्रहार कर दिया। सूजा सिर में घुस गया और फंसा रह गया। युवक को दर्द होने लगा। 

विज्ञापन
Young man attacked with sharp object on head, agra viral video
युवक के सिर में लगा सूजा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के हाईवे पर थाना न्यू आगरा क्षेत्र के अबुल उलाह कट के पास शुक्रवार रात को एक ई व्हीकल कंपनी के कर्मचारी की हत्या का प्रयास किया गया। दो हमलावरों ने उसके सिर में सूजा मार दिया। घटना की जानकारी एक राहगीर ने पुलिस को दी। मगर सिपाही राहगीर को ही घायल को अस्पताल नहीं पहुंचाने पर हड़काने लगे। इस पर राहगीर ही दर्द से कराहते युवक को अपने स्कूटर से एसएन इमरजेंसी लाए। इस दाैरान उसके सिर में सूजा भी फंसा रहा। चिकित्सकों ने देखा तो तत्काल उपचार कर सूजा निकाला। सूजा सिर में लगे युवक के अस्पताल में खुद ही पैदल चलते हुए जाने का वीडियो भी वायरल हो रहा है। इसे देखकर लोगों के रोंगटे खड़े हो गए।
विज्ञापन


न्यू आदर्श नगर, बल्केश्वर निवासी सचिन शर्मा सिकंदरा के पश्चिम पुरी स्थित ई व्हीकल बेचने वाली कंपनी में काम करते हैं। शुक्रवार रात तकरीबन 9 बजे स्कूटी से घर आ रहे थे। सचिन ने बताया कि वह अबुल उलाह दरगाह कट के पास पहुंचे। तभी पीछे से बाइक पर दो युवक आ गए। इनमें बाइक चला रहे युवक ने हेलमेट तो पीछे सीट पर बैठे युवक ने कपड़ा बांध रखा था। अचानक पीछे वाले ने सूजा निकाला। उनके सिर में प्रहार कर दिया। सूजा सिर में घुस गया और फंसा रह गया। उन्हें दर्द होने लगा।
विज्ञापन


हमलावरों ने धमकी दी कि अब तो बच गया है। अगली बार नहीं बचेगा। इसके बाद दोनों तेजी से बाइक आगे की तरफ लेकर भाग गए। दर्द की वजह से वह जमीन पर गिर गए। फिर उठ नहीं पा रहे थे। आते जाते लोगों ने देखा मगर किसी ने मदद नहीं की। बाद में कर्मयोगी एन्क्लेव, कमला नगर निवासी संतोष गर्ग निकलकर जा रहे थे। उन्होंने 112 पर काॅल किया। इस पर पुलिस आ गई। दो सिपाहियों ने मोबाइल से वीडियो बनाया। आरोप है कि पुलिसकर्मी संतोष से कहने लगा कि पुलिस को बुलाने से पहले घायल को अस्पताल लेकर जाना चाहिए था। उन्हें ही धमकी देने लगे। इस पर संतोष ने खुद ही सचिन को उठाया। स्कूटर पर बैठाने के बाद एसएन मेडिकल काॅलेज लेकर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


चिकित्सकों ने निकाला सूजा
एसएन मेडिकल काॅलेज इमरजेंसी में चिकित्सकों ने सचिन का उपचार शुरू किया। पुलिस भी आ गई। उनके सिर से सूजा निकाला गया। सूजे को सुरक्षित रखा गया है। सचिन ने पूछताछ में बताया कि उन पर पहले भी हमला हुआ था। खंदारी चाैराहे के पास सिर में डंडा मारा था। तब भी बाइक सवारों का पता नहीं चला था। अब उन्होंने पुलिस को शिकायत दर्ज कराई। इसके आधार पर पुलिस ने हत्या के प्रयास की धारा में प्राथमिकी दर्ज की है।


सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
सचिन का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है। वह एसएन मेडिकल काॅलेज में जा रहा है। उनके सिर पर सूजा लगा हुआ है। सचिन पैदल जा रहा है। जिस किसी ने यह वीडियो देखा, उसके राेंगटे खड़े हो गए। डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि पीड़ित युवक ने शिकायत दर्ज कराई है। इसके आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर युवक की हालत खतरे से बाहर है। घटना के पीछे व्हीकल कंपनी के कर्मचारी के ही विवाद सामने आ रहे हैं। फिलहाल अज्ञात में केस दर्ज हुआ है। विवेचना कर कार्रवाई की जाएगी।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed