फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   young man arrested for nikah with minor girl after conversion in agra

Agra: कासिम ने निक्की बनकर किशोरी से किया निकाह, धर्मांतरण भी कराया, एक साल बाद हुआ गिरफ्तार

Sun, 14 Aug 2022 10:00 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 14 Aug 2022 10:00 PM IST
सार

आगरा पुलिस ने एक साल से फरार आरोपी युवक को बिहार से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने अपना नाम बदलकर किशोरी को प्रेमजाल में फंसाया। इसके बाद उसका धर्म परिवर्तन कराकर निकाह कर लिया था। 

विज्ञापन
young man arrested for nikah with minor girl after conversion in agra
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के थाना हरीपर्वत क्षेत्र की 15 वर्षीय किशोरी से एक साल पहले कासिम ने निक्की यादव बनकर दोस्ती की। अपनी बहनों का नाम बदलकर उसके घर भेजा। उनकी मदद से किशोरी को अपने घर बुलाकर धर्म परिवर्तन कर दिया। इसके बाद निकाह कर लिया। अपने दोस्तों की मदद से बाहर ले गया। 

विज्ञापन


किशोरी के परिजन को पता चला तो मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। मगर, कासिम फरार हो गया। उस पर पांच हजार का इनाम घोषित किया गया। वह बिहार में छिपा था। रविवार को पुलिस उसे गिरफ्तार कर ले आई। उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन


एसपी सिटी विकास कुमार के मुताबिक, आरोपी कासिम कुरैशी उर्फ निक्की यादव न्यू आगरा स्थित नसीराबाद कॉलोनी का रहने वाला है। एक साल पहले उसने किशोरी से दोस्ती की थी। मोबाइल पर चैट भी करता था। अपना नाम निक्की यादव बताया था। उसकी दो बहनें भी किशोरी से मिली थीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

धर्म परिवर्तन कर किशोरी का नाम बदला 

आरोप के मुताबिक, उन्होंने अपने नाम सोनम और सीमा यादव बताए थे। 15 जून 2022 को दोनों किशोरी को बहाने से अपने साथ बाजार ले गईं। परिजन ने बेटी की तलाश की। वह निक्की के घर पहुंचे। पता चला कि उसका असली नाम कासिम कुरैशी है। उसने बेटी से धर्म परिवर्तन कराकर निकाह कर लिया। उसका नाम भी परिवर्तित कर दिया। दोस्तों के साथ घूमने चला गया है। 

उसके घरवालों ने पुलिस से शिकायत नहीं करने पर बेटी को एक सप्ताह में घर भेजने की बात कही। मगर, दो सप्ताह तक वापस नहीं भेजा। इस पर परिजन आरोपी के घर गए। उन्होंने बताया कि किशोरी को कासिम, उसके दोस्त गुलफाम और शीबू जयपुर ले गए हैं। तब परिजन ने पुलिस से शिकायत की। 

नाम बदलकर रह रहा था आरोपी 

एसपी सिटी ने बताया कि थाना हरीपर्वत में दो जुलाई 2021 को मुकदमा दर्ज कराया गया। अपहरण, दुष्कर्म, धोखाधड़ी और पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया। साजिश में शामिल छह आरोपियों को जेल भेजा गया था। किशोरी को बरामद कर लिया था। कासिम फरार चल रहा था। 

कासिम पर पांच हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया गया था। वह बिहार के जिला गया स्थित फतेहपुर थना क्षेत्र के गांव करीयादपुर में रह रहा था। उसने अपना नाम बदल दिया था। मजदूरी कर रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसे कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed