फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   young man and lady suicided by jump in front of train

युवक और वृद्धा ने ट्रेन से कटकर दी जान

Thu, 21 Jul 2022 11:37 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 21 Jul 2022 11:37 PM IST
विज्ञापन
young man and lady suicided by jump in front of train
कासगंज ट्रेन की चपेट में आने से मृतक रिंकू का फाइल फोटो। - फोटो : KASGANJ
कासगंज। दहेज उत्पीड़न के मामले में जमानत पर रिहा हुई तारावती (65) पत्नी लालाराम निवासी ल्यौडईया ने कासगंज-कानपुर रेलमार्ग पर दरियावगंज रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन से कटकर जान दे दी। वृद्ध महिला फिर से जेल जाने को लेकर दहशत में थी।
विज्ञापन

तारावती का शव दरियावगंज-बल्लूपुर रेलवे स्टेशन के बीच रेलवे के पोल संख्या 191/14-15 के पास पड़ा मिला। महिला ने किस ट्रेन के आगे आकर आत्महत्या की यह स्पष्ट नहीं हो सका है। वृद्धा के पुत्र राकेश कुमार ने पुलिस को बताया कि उनके छोटे भाई परवेंद्र की शादी दस वर्ष पूर्व हुई थी। परवेंद्र की पत्नी गोल्डी निवासी रोशनाबाद थाना शमशाबाद ने जनवरी माह में अपने पति, सास व जेठ के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मामला न्यायालय के आदेश पर दर्ज कराया था। 13 जुलाई को वृद्धा को न्यायालय से जमानत मिली। इस बीच पुत्रवधू के पक्ष से समझौते की बातचीत हुई। इस बातचीत में दस लाख रुपये मांगे जाने की बात बड़े पुत्र राकेश ने बताई। ऐसी स्थिति में समझौता नहीं बना। इसी बात से वृद्धा आहत थीं और उन्हें फिर से जेल जाने का डर था। वह रात को किसी समय बिना बताए घर से चलीं गई और ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली। घटना के संबंध में सुबह मामले की जानकारी हुई।
विज्ञापन

मजदूरी न मिलने से आहत श्रमिक ने ट्रेन से कटकर दी जान
कासगंज। कासगंज-कानपुर रेलमार्ग पर दरियावगंज-बल्लूपुर रेलवे स्टेशन के बीच एक भट्ठा श्रमिक ने ठेकेदार के मजदूरी न देने पर ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली। रिंकू (25) का शव रेलवे के पोल संख्या 190-14-15 के समीप मिला था। युवक किस ट्रेन से कटा यह स्पष्ट नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक के चाचा राधेश्याम ने बताया कि रिंकू अलीगंज में भट्ठे पर मजदूरी का काम करता था। वह अपनी मजदूरी के लिए 15 दिन से ठेकेदार देशराज के पास जा रहा था, लेकिन वह उसे टाल देता था। बुधवार को भी वह ठेकेदार के पास गया था। जब उसे मजदूरी नहीं मिली तो वह आहत होकर रात्रि 9 बजे घर पहुंचा। वह अपनी बाइक को घर पर खड़ी कर कहीं चला गया। युवक को परिजन के द्वारा काफी तलाश किया गया, लेकिन वह कहीं नहीं मिला। बृहस्पतिवार सुबह युवक का शव रेल लाइन पर मिला। घटना की सूचना पर परिजन व ग्रामीण मौके पर पहुंचे। पटियाली कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
वर्जन-
दोनों ही मामले की पुलिस जांच पड़ताल कर रही है कि आत्महत्या के पीछे क्या कारण रहे हैं। अभी कोई तहरीर दोनों मामलों में नहीं मिली है। - गंगा प्रसाद, कोतवाली निरीक्षक, पटियाली।

हादसा सवारी गाड़ी से हुआ है या मालगाड़ी से अभी स्पष्ट नहीं है। सुबह कासगंज से फर्रुखाबाद-शिकोहाबाद जाने वाली ट्रेन के गार्ड ने पुलिस को मीमो दिया है। - वीरेंद्र कुमार, आरपीएफ निरीक्षक, फर्रुखाबाद।

कासगंज ट्रेन की चपेट में आने से मृतक वृद्ध महिला तारावती का फाइल फोटो।

कासगंज ट्रेन की चपेट में आने से मृतक वृद्ध महिला तारावती का फाइल फोटो।- फोटो : KASGANJ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed