फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   You can lose cash and goods by falling into the trap of thugs

Agra News: ‘ठगों के जाल में फंसकर गवां सकते हैं नकदी-सामान’

Tue, 11 Mar 2025 11:26 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 11 Mar 2025 11:26 PM IST
विज्ञापन
You can lose cash and goods by falling into the trap of thugs
कासगंज। होली पर्व पर ट्रेन, बस व अन्य किसी वाहन में आप यात्रा कर रहे हैं तो किसी भी व्यक्ति की मित्रता के जाल फंसने की गलती न करें। अन्यथा अपना सामान व नकदी गवां सकते हैं। जंक्शन पर रेलवे सुरक्षा बल ने लोगों को जहरखुरानी से बचने के लिए जागरूक किया।
विज्ञापन

पर्व के नजदीक आने पर ट्रेनों में जहरखुरान गिरोह के सदस्य हो जाते हैं। दूर दराज से घर लौट रहे लोगों के साथ जहरखुरान सफर के दौरान उन्हें अपनी मित्रता के जाल में फंसाते हैं। पेय व खाद्य पदार्थ का सेवन कराने के बाद वह उनके पास से नकदी, मोबाइल व अन्य सामान लूटकर ले जाते हैं। मंगलवार को आरपीएफ प्रभारी आरपी सिंह ने स्टेशन पर चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान प्लेटफार्म पर तथा ट्रेनों में हैंड हेल्ड मेटल डिटेक्टर से चेकिंग की गई। यात्रियों को जहरखुरानी की घटना से बचाव के बारे में समझाया। उन्होंने कहा कि त्योहार पर घर लौट रहे यात्रियों को जहरखुरान अपने जाल में फंसा लेते हैं।
विज्ञापन

जहरखुरानी से बचने के लिए यात्रा के दौरान किसी भी अनजान व अपरिचित व्यक्ति से कोई भी खाने पीने की वस्तु जैसे चाय, समोसा, पानी, कोल्डड्रिंक आदि का सेवन न करें। ट्रेन में संदिग्ध व्यक्ति व वस्तु के मिलने पर आरपीएफ व जीआरपी को सूचना दें। आरपीएफ प्रभारी ने बताया कि पकड़े जाने पर उनके खिलाफ रेलवे एक्ट की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed