फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Yogi government's gift to sisters on Rakshabandhan free travel in roadways for three days see date here

UP: रक्षाबंधन पर योगी सरकार का बहनों को तोहफा, तीन दिन रोडवेज में मुफ्त सफर...कब से कब तक; यहां देख लें तारीख

Wed, 06 Aug 2025 09:52 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Wed, 06 Aug 2025 09:52 AM IST
सार

Free travel on Rakshabandhan: रक्षाबंधन पर योगी सरकार ने बहनों को बड़ा उपहार दिया है। तीन दिन तक बहनें यूपी रोडवेज में मुफ्त सफर कर सकेंगी। इसके लिए आदेश झारी कर दिए गए हैं। 

विज्ञापन
Yogi government's gift to sisters on Rakshabandhan free travel in roadways for three days see date here
रक्षाबंधन पर बहनों का सफर होगा मुफ्त। - फोटो : डेमो इमेज।

विस्तार

 रक्षाबंधन पर बहनों के लिए 8 से 10 अगस्त तक परिवहन निगम की बसों में यात्रा फ्री रहेगी। उनको कोई टिकट नहीं लेना होगा। त्योहार के मद्देनजर करीब 537 बसों का संचालन किया जाएगा।
विज्ञापन


क्षेत्रीय प्रबंधक बह्म प्रकाश अग्रवाल ने बताया कि रक्षाबंधन 9 अगस्त को मनाया जाएगा। शासन की मुफ्त बस यात्रा योजना का लाभ बहनें 8 अगस्त सुबह 6 बजे से और 10 अगस्त रात्रि 12 बजे तक ले सकती हैं। नगरीय के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में पर्याप्त मात्रा में बसें चलाई जाएंगी। मथुरा, मैनपुरी, फिरोजाबाद, इटावा, हाथरस, एटा, कासगंज के साथ स्थानीय मार्गों पर बसों का संचालन किया जाएगा। जिसमें बाह, फतेहपुर सीकरी, जगनेर, फतेहाबाद, सैंया और अन्य मार्ग शामिल है। यात्रियों की संख्या के हिसाब से बसों के फेरे बढ़ाए जाएंगे।
विज्ञापन


दिल्ली के लिए चलेंगी अतिरिक्त बसें
दिल्ली मार्ग पर सर्वाधिक यात्री निकलते हैं। इस मार्ग पर संचालित की जाने वाली बसों की संख्या बढ़ाई जाएगी। करीब 50 प्रतिशत बसों को दिल्ली मार्ग पर लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed