फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Yamunapar Advocates Association's executive committee formed

Agra News: यमुनापार अधिवक्ता संघ की कार्यकारिणी गठित

Tue, 18 Nov 2025 02:37 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 18 Nov 2025 02:37 AM IST
विज्ञापन
Yamunapar Advocates Association's executive committee formed
​अ​धिवक्ता संघ की कार्यकारिणी
आगरा। दीवानी परिसर में सोमवार को युवा अधिवक्ता संघ ने यमुनापार अधिवक्ता संघ की नवीन कार्यकारिणी का गठन किया। उसके सदस्यों का स्वागत किया गया।
विज्ञापन

युवा अधिवक्ता संघ के मंडल अध्यक्ष नितिन वर्मा ने कहा समाज के प्रत्येक क्षेत्र में अधिवक्ता सक्रिय भूमिका में रहते हैं। इसलिए अधिवक्ताओें के साथ घटित घटनाओं को रोकने के लिए और प्रभावी कार्रवाई किए जाने के लिए शहर की प्रमुख कॉलोनी के साथ देहात क्षेत्र में रहने वाले अधिवक्ताओं के संगठन बनाए जाने का निर्णय लिया गया है। वर्तमान में ताजगंज क्षेत्र और यमुना पार संगठन सक्रिय हो चुके हैं। युवा अधिवक्ता संघ आगरा मंडल के माध्यम से बहुत जल्द इनकी इकाइयों का शपथ ग्रहण समारोह किया जाएगा।

कार्यक्रम में संरक्षक देवी प्रसाद पांडे, उदयवीर सिंह, ओपी अग्रवाल, अध्यक्ष नरेंद्र कुमार शर्मा एडवोकेट, भारत सिंह एडवोकेट, कृष्ण मुरारी महेश्वरी, जयंत कुमार आनंद, विजय कुमार गुप्ता, नरेश, कोमल सिंह वर्मा, बबीना, एसपी सिंह एडवोकेट व अन्य अधिवक्ता शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed