फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   ?yamuna will free from sewer

यमुना को मिलेगी सीवर से मुक्ति

Tue, 14 Apr 2015 01:57 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला
ब्यूरो, अमर उजाला Updated Tue, 14 Apr 2015 01:57 AM IST
विज्ञापन
कालिंदी के काल का बने रहे सीवर को सीधे नदी में गिरने से रोकने के लिए जल्द कवायद शुरू होने वाली है। संसदीय कमेटी की नाराजगी के बाद उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (यूपीपीसीबी) नदी में गिरने वाले नालों का सर्वे शुरू करने जा रहा है। सर्वे में सीवर से नदी में होने वाले प्रदूषण का भी अध्ययन किया जाएगा।
विज्ञापन


बता दें कि गंगा के साथ-साथ यमुना को उसका योवन लौटाने को केंद्र सरकार पुरजोर प्रयास कर रही है। यमुना प्रेमियों की ‘यमुना मुक्तिकरण’ यात्रा के बाद सरकार इसको लेकर और भी गंभीर है। पिछले दिनों ताजमहल का अध्ययन करने आई संसदीय कमेटी ने भी नदी में बढ़ते प्रदूषण पर चिंता जताई है। उन्होंने तमाम सुझावों के साथ-साथ नदी में गिरने वाले नालों को भी टेप करने को कहा था। इसको लेकर सुप्रीम कोर्ट पहले ही निर्देश दे चुका है।
विज्ञापन

यूपीपीसीबी ने सर्वे की रूपरेखा पर मंथन शुरू कर दिया है। रूनकता से लेकर समोगर घाट तक नाव के जरिए यूपीपीसीबी की टीम भ्रमण करेगी। नदी में गिरने वाले सीवर, नालों की गिनती के अलावा जगह-जगह पानी के सैंपल लिए जाएंगे। बताया जा रहा है कि इसी सर्वे के आधार पर जल निगम नालों को टेप करेगा। बता दें कि इन नालों के माध्यम से फैक्ट्रियों से निकलने वाला केमिकल युक्त पानी भी नदी में जा रहा है। इससे न सिर्फ नदी का पानी जहरीला हो रहा है बल्कि खेती के लिए भी नुकसानदेह साबित हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed