{"_id":"6413253b67886f0564023655","slug":"yamuna-par-check-dam-na-news-c-25-1-agr1009-92867-2023-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: नगला पेमा में रिवर चेक डैम जल्द लेगा आकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: नगला पेमा में रिवर चेक डैम जल्द लेगा आकार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा। ताजमहल के निकट नगला पेमा में रबर चेक डैम का रास्ता साफ हो गया है। 414 करोड़ की लागत से मनाए जाने वाली डैम के लिए अब केवल तीन एनओसी बाकी रह गई हैं। पूर्व राज्य मंत्री जीएस धर्मेश ने मुख्यमंत्री से मुलाकात करके डैम के कार्य को प्रगति देने की मांग की थी। इसके बाद 3 विभागों ने अनापत्ति दे दी हैं।
छावनी विधायक धर्मेश ने बताया कि 414 करोड़ की लागत से यमुना नदी पर ताजमहल से डेढ़ किलोमीटर डाउन में जल्द ही रबर चेक डैम बनेगा। इस सिलसिले में उन्होंने 4 मार्च को मुख्यमं भीत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात करके प्रोजेक्ट में हो रही देरी पर बात की थी। इस संबंध में सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग, लखनऊ के अधिशासी अभियंता ने पत्र भेजकर अवगत कराया है कि परियोजना के क्रियान्वयन से पूर्व 6 विभागों मंत्रालयों से पूर्व अनुमति प्राप्त करना आवश्यक है। इनमें से 3 विभागों भारतीय अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण आईडब्ल्यूएआई, केंद्रीय जल आयोग सीडब्ल्यूसी एवं भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण से अनापत्ति प्राप्त हो चुकी है। अब टीटीजेड आगरा, वन एवं पर्यावरण मंत्रालय लखनऊ एवं राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन से अनापत्ति मिलना शेष है। इन तीन विभागों से निरंतर संपर्क समन्वय स्थापित किया जा रहा है। इन तीन विभागों की एनओसी मिलने के बाद नगला पेमा के पास डैम का निर्माण प्रारंभ हो जाएगा। इसके निर्माण से क्षेत्र की जनता एवं आगरावासियों को काफी लाभ मिलेगा। जलस्तर बढ़ेगा,नौका विहार भी संभव हो सकेगा।