फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   yamuna expressway Bus accident post mortem report reason of 29 death passengers

एक्सप्रेस वे बस हादसाः पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद 29 यात्रियों की मौत की बड़ी वजह आई सामने

Wed, 10 Jul 2019 12:28 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 10 Jul 2019 12:28 AM IST
विज्ञापन
yamuna expressway Bus accident post mortem report reason of 29 death passengers
एक्सप्रेस वे से नाले में गिरी बस - फोटो : अमर उजाला
एक्सप्रेस वे पर सोमवार तड़के हुए बस हादसे में मौत की बड़ी वजह सिर में चोट रही। 28 शवों का पोस्टमार्टम सोमवार और एक का मंगलवार की सुबह हुआ। 17 यात्रियों की मौत सिर में चोट लगने से होना पाया गया तो 12 की डूबने की वजह से जान गई। झरना नाले में गिरी बस में 29 की मौत हो गई थी। 
विज्ञापन


रिपोर्ट में सिर-दिमाग, छाती, पेट, पैरों में चोटें हैं। पसलियां भी टूटी मिलीं। अधिकांश की मौत की वजह सिर में चोट लगने और रक्त बहना पाई गई। 12 यात्री ऐसे भी रहे, जिनकी पानी में दम घुटने से जान गई।
विज्ञापन


इनके सिर और छाती में चोट लगी हैं। सिर, दिमाग में चोट लगने से बेहोश हो गए और पानी से बाहर नहीं निकल पाए। इसके चलते उनकी मौत हो गई। चिकित्सकों का मानना है कि सिर में चोट नहीं लगती तो यह बचाव की मुद्रा में रहते और मौत का आंकड़ा कम हो सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे में घायल छह लोग अभी एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती हैं। सोमवार को यहां 11 मरीज भर्ती थे। पांच डिस्चार्ज होकर चले गए। लखनऊ के जुनैद आलम, गौरव सिंह और अदीब के अलावा हापुड़ के अशोक कुमार और प्रयागराज के अर्पित श्रीवास्तव इमरजेंसी के स्पेशल वार्ड में भर्ती हैं। चिकित्सक इनकी हालत में सुधार बता रहे हैं।

आईसीयू में लखनऊ के विमल अवस्थी का इलाज चल रहा है। अभी इनकी हालत गंभीर बनी हुई है, वैसे चिकित्सक पहले के मुकाबले बेहतर बता रहे हैं। जब यह भर्ती थे तो बेहोश थे, पेट में खून भर गया था। अब इनको होश आ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed