{"_id":"5d24cf1f8ebc3e6ce559b4d4","slug":"yamuna-expressway-bus-accident-post-mortem-report-reason-of-29-death-passengers","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"एक्सप्रेस वे बस हादसाः पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद 29 यात्रियों की मौत की बड़ी वजह आई सामने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक्सप्रेस वे बस हादसाः पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद 29 यात्रियों की मौत की बड़ी वजह आई सामने
Wed, 10 Jul 2019 12:28 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Wed, 10 Jul 2019 12:28 AM IST
विज्ञापन
एक्सप्रेस वे से नाले में गिरी बस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक्सप्रेस वे पर सोमवार तड़के हुए बस हादसे में मौत की बड़ी वजह सिर में चोट रही। 28 शवों का पोस्टमार्टम सोमवार और एक का मंगलवार की सुबह हुआ। 17 यात्रियों की मौत सिर में चोट लगने से होना पाया गया तो 12 की डूबने की वजह से जान गई। झरना नाले में गिरी बस में 29 की मौत हो गई थी।
रिपोर्ट में सिर-दिमाग, छाती, पेट, पैरों में चोटें हैं। पसलियां भी टूटी मिलीं। अधिकांश की मौत की वजह सिर में चोट लगने और रक्त बहना पाई गई। 12 यात्री ऐसे भी रहे, जिनकी पानी में दम घुटने से जान गई।
इनके सिर और छाती में चोट लगी हैं। सिर, दिमाग में चोट लगने से बेहोश हो गए और पानी से बाहर नहीं निकल पाए। इसके चलते उनकी मौत हो गई। चिकित्सकों का मानना है कि सिर में चोट नहीं लगती तो यह बचाव की मुद्रा में रहते और मौत का आंकड़ा कम हो सकता था।

हादसे में घायल छह लोग अभी एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती हैं। सोमवार को यहां 11 मरीज भर्ती थे। पांच डिस्चार्ज होकर चले गए। लखनऊ के जुनैद आलम, गौरव सिंह और अदीब के अलावा हापुड़ के अशोक कुमार और प्रयागराज के अर्पित श्रीवास्तव इमरजेंसी के स्पेशल वार्ड में भर्ती हैं। चिकित्सक इनकी हालत में सुधार बता रहे हैं।
आईसीयू में लखनऊ के विमल अवस्थी का इलाज चल रहा है। अभी इनकी हालत गंभीर बनी हुई है, वैसे चिकित्सक पहले के मुकाबले बेहतर बता रहे हैं। जब यह भर्ती थे तो बेहोश थे, पेट में खून भर गया था। अब इनको होश आ गया है।