फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   X-Ray Machine Out of Order for Three Days 60 percent Patients Return Without Tests

आगरा न्यूज: जिला अस्पताल में एक्सरे का संकट, तीन दिन से खराब हैं मशीन; 60% मरीज बिना जांच के लौटे

Sat, 12 Sep 2026 10:31 AM IST
Dhirendra Singh संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Sat, 12 Sep 2026 10:31 AM IST
सार

आगरा जिला अस्पताल की डिजिटल एक्सरे मशीन तीन दिन से खराब है, जिसके चलते पोर्टेबल मशीन से केवल गंभीर मरीजों के एक्सरे किए जा रहे हैं। रोजाना 200-250 एक्सरे की क्षमता के मुकाबले अब सिर्फ 60-80 मरीजों की जांच हो पा रही है और करीब 60 फीसदी मरीज बिना जांच लौट रहे हैं।
 

विज्ञापन
X-Ray Machine Out of Order for Three Days 60 percent Patients Return Without Tests
आगरा जिला अस्पताल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा जिला अस्पताल में डिजिटल एक्सरे मशीन अभी तक ठीक नहीं हो पाई है। इससे मरीजों को परेशानी हो रही है। पोर्टेबल मशीन से गंभीर मरीजों के ही एक्सरे किए जा रहे हैं। इससे 60 फीसदी मरीज बिना जांच कराए लौट रहे हैं।
विज्ञापन


एक्सरे मशीन तीन दिन से खराब है। इसका पार्ट खराब हो गया है। ऐसे में चिकित्सकों से सामान्य स्थिति में एक्सरे पर्चा पर लिखने से मना किया गया है। अभी गंभीर मरीजों के ही एक्सरे किए जा रहे हैं। इसके चलते पोर्टेबल मशीन से औसतन रोजाना 60-80 मरीजों के ही एक्सरे हो रहे हैं। डिजिटल मशीन ठीक होने पर 200-250 मरीजों के एक्सरे होते थे। ऐसे में 60 फीसदी से अधिक मरीज बिना जांच के ही लौट रहे हैं। प्रमुख अधीक्षक डॉ. सुनीता राठौर ने बताया कि मशीन को ठीक कराने के लिए 9 सितंबर को ही कंपनी को बोल दिया है। इसका एक पार्ट विदेश से आना है, इसके चलते देरी हो रही है।
विज्ञापन


हज यात्रा के आवेदकों की बढ़ी भीड़
हज यात्रा के आवेदकों की भीड़ लगातार बढ़ रही है। औसतन रोजाना 80 आवेदन आ रहे हैं। इनके स्वास्थ्य जांच के बाद पैथोलॉजी जांच और एक्सरे भी हो रहे हैं। इससे जांच में भी देरी हो रही है। प्रमुख अधीक्षिका ने बताया कि हज यात्रा के लिए आवेदकों के लिए स्वास्थ्य प्रमाण पत्र बनवाने के लिए अलग कक्ष में व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed