{"_id":"1dff1fce4883a9781dff309302887699","slug":"wyapmn-scandal-arrested-a-former-student-of-sn-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापमं घोटाले में एसएन का पूर्व छात्र गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यापमं घोटाले में एसएन का पूर्व छात्र गिरफ्तार
ब्यूरो, अमर उजाला
Updated Thu, 26 Mar 2015 02:05 AM IST
विज्ञापन
मध्य प्रदेश के व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापमं) घोटाले में मंगलवार देर रात एटीएफ ने मोतीकटरा इलाके से एसएन मेडिकल के पूर्व छात्र को गिरफ्तार कर लिया। बता दें इससे पहले टीम कालेज के तीन छात्रों को गिरफ्तार कर चुकी है।
बता दें, व्यापमं घोटाले में एसटीएफ ने फरवरी में दलाल फर्रुखाबाद के सुभाष नगर निवासी विजय सक्सेना पुत्र गंगाशरण सक्सेना को पकड़ा था। पूछताछ में उसने प्री मेडिकल टेस्ट में फर्जी छात्रों को बिठाने की बात कबूली। उसने एसएन मेडिकल कालेज के कुछ छात्रों के नाम बताए हैं। उसकी निशानदेही पर एसटीएफ ने कालेज के 2012 के पासआउट एमबीबीएस के छात्र उमेश कुमार बघेल को मोतीकटरा से गिरफ्तार कर लिया। वह यहां किराये पर रह रहा था। टीम ने बुधवार को कालेज पहुंचकर उसके मूल दस्तावेज जब्त कर लिए। इससे पहले एसटीएफ ने मंगलवार को 2013 के पासआउट भानुप्रताप सिंह के दस्तावेज भी कालेज से लिए थे। वहीं पीएमटी की तैयारी कराने वाली कुछ कोचिंग भी जांच की जद में हैं। परीक्षा में फर्जी छात्र बिठाने के खेल में कानपुर और आगरा की कोचिंग सेंटर के नाम सामने आ रहे हैं।