{"_id":"5f6cdb608ebc3e3b3b339950","slug":"written-the-fir-on-8-villegers-kasganj-news-agr4607589163","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल संचालन में बाधा बने 8 ग्रामीणों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल संचालन में बाधा बने 8 ग्रामीणों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन
कासगंज। पटियाली इलाके के एक स्कूल संचालक ने 8 ग्रामीणों के खिलाफ स्कूल के संचालन में बाधा बनने और डराने धमकाने का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई है। पटियाली पुलिस ने 8 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
पटियाली के झाऊझोर गांव निवासी अनेकश्री ओम प्रकाश शिक्षण संस्थान उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्रबंधक योगेश कुमार का कहना है कि गांव के दबंग प्रवृत्ति के लोग विद्यालय आने वाले शिक्षकों को रोकते हैं और विद्यालय न आने की धमकी देते हैं। शिक्षकों को भयभीत करने के कारण स्कूल का कामकाज ठप हो रहा है।
छात्रों का भविष्य इससे प्रभावित होने की आशंका है। उन्होंने थाना पुलिस से इस मामले की आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने रामपाल, तेजपाल, श्यामपाल, विष्णुपाल, नेम सिंह, विवेक, ओमपाल, अब्बल सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। थाना पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। थाना प्रभारी शैलेंद्र गौतम का कहना है कि दोनों पक्षों के बीच पुरानी रंजिश चल रही है। इस रंजिश के चलते यह विवाद है। पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है। दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।