फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   world yoga day 2019 dakhshree defeats the deadly diseases by Yoga in mainpuri

विश्व योग दिवस: योग से दी जानलेवा बीमारियों को मात, अब दूसरों को बना रहीं निरोगी

Fri, 21 Jun 2019 10:26 AM IST
मुकेश कुमार ज्योत्यवेंद्र दुबे, अमर उजाला, मैनपुरी
ज्योत्यवेंद्र दुबे, अमर उजाला, मैनपुरी Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 21 Jun 2019 10:26 AM IST
विज्ञापन
world yoga day 2019 dakhshree defeats the deadly diseases by Yoga in mainpuri
योग प्रशिक्षक दाखश्री - फोटो : अमर उजाला
योग से शरीर निरोगी बनता है। बस जरूरत है नियमित योग करने की। मैनपुरी के देवी रोड निवासी 74 वर्षीय दाखश्री यादव ने योग से ही जानलेवा बीमारियों की मात दी। आज न केवल वे खुद स्वस्थ हैं, बल्कि दूसरों को भी स्वस्थ बना रही हैं। साथ ही लोगों को योग के लिए प्रेरित भी कर रही हैं।
विज्ञापन


15 वर्ष पहले दाखश्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में हिंदी की प्रवक्ता थीं। उन्हें माइग्रेन, सर्वाइकल और क्षीण दृष्टि जैसे लाइलाज रोगों ने चपेट में ले लिया। एक दिन उन्होंने टीवी पर योगगुरु बाबा रामदेव को योगासन के बारे में बताते हुए देखा। 
विज्ञापन


इसके बाद दाखश्री ने निरंतर एक माह तक योगाभ्यास किया तो बीमारियों से कुछ राहत मिली। इसके बाद उन्होंने जब छह महीने तक योगाभ्यास किया तो उन्हें रोगों से निजात मिल गई। कभी चश्मे से भी देख पाना मुश्किल था, लेकिन आज वे बिना चश्मे के किताबें पढ़ती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरों को सिखा रहीं योगासन

वर्ष 2007 में सेवानिवृत्त होने के बाद उन्होंने पतंजलि योगपीठ से योग शिक्षक का प्रशिक्षण लिया। इसके बाद उन्हें जिला प्रभारी की कमान सौंपी गई। अब वो स्वस्थ जीवन के लिए दूसरों को योगासन सिखाती हैं। 
 
देवी रोड निवासी उर्मिला यादव और राजा का बाग निवासी शशिप्रभा ने योग कर बीमारियों से छुटकारा पाया। शशिप्रभा जहां माइग्रेन पेन से जूझ रही थीं तो वहीं उर्मिला आंतों में संक्रमण से, लेकिन योग के कारण आज दोनों ही स्वस्थ हैं।

दाखश्री के लिए योग ही अब उनका जीवन बन चुका है। सुबह और शाम वो योग कक्षाओं का संचालन कर योगासन सिखाती हैं। अगर कोई दिन में भी उनके घर पहुंच जाता है तो भी वो उसे योगासनों के बारे में जानकारी देती हैं। 

दाखश्री ने बताया कि योग से ही उनको स्वस्थ जीवन मिला है। अब योग ही उनका जीवन है। उनका कहना है कि व्यक्ति को स्वस्थ रहना है तो उसे नियमित रूप से सुबह आधे घंटे तक योगासन करने चाहिए। 

ये करें आसान 
आसन का नाम         किस रोग में करें 
कपाल भाति       -      पेट रोग 
अनुलोम विलोम   -      रक्तचाप संबंधी  
उज्जाई               -     थाइरॉइड 
मंडूक आसन        -    मधुमेह 
भ्रामरी                -   सर्वाइकल 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed