फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   worker died after building collapse in mathura

भाजपा नेता के निर्माणाधीन फार्म हाउस का लिंटर गिरा, मजदूर की मौत

Sat, 11 Nov 2017 08:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो/अमर उजाला मथुरा Updated Sat, 11 Nov 2017 08:42 PM IST
विज्ञापन
worker died after building collapse in mathura
लिंटर - फोटो : अमर उजाला
मथुरा-वृंदावन मार्ग स्थित राधापुरम कालोनी के सामने फार्म हाउस में बन रहे मैरिज हॉल का शनिवार को लिंटर गिर जाने से एक मजदूर की मौत हो गई। दो घंटे मशक्कत के बाद लेंटर को काटकर शव बाहर निकाला गया। यह फार्म हाउस भाजपा नेता एसके शर्मा का है। 
विज्ञापन


करीब छह माह से इस फार्म हाउस में मैरिज हॉल का निर्माण चल रहा है। यहां पर झारखंड के मजदूर काम कर रहे हैं। शनिवार सुबह तीसरी मंजिल पर छज्जे के लिंटर पर झारखंड के नारायणपुर निवासी जीतपाल (25) पुत्र परमेश्वर काम कर रहा था। 
विज्ञापन


अचानक लेंटर टूटकर गिरा तो वह लिंटर और दीवार के बीच में दब गया। ऐसा होते देख मजदूरों में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची गोविंदनगर पुलिस और मजदूरों ने दो घंटे की मशक्कत के बाद लिंटर को काटकर मजदूर के शव को बाहर निकाला। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भिजवाया। प्रभारी निरीक्षक आरपी सिंह का कहना है कि हादसे की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। फार्म हाउस के मालिक भाजपा नेता एसके शर्मा ने बताया कि काम के दौरान किसी मजदूर के घायल होने की सूचना मिली है। किसी के मरने की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed