{"_id":"64ff55bf7e0a4ffed30f0fa9","slug":"worker-died-after-being-hit-by-machine-while-working-in-factory-in-agra-2023-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: काम करने के दौरान मशीन की चपेट में आया मजदूर, हो गई मौत; परिजन ने फैक्टरी में किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: काम करने के दौरान मशीन की चपेट में आया मजदूर, हो गई मौत; परिजन ने फैक्टरी में किया हंगामा
Tue, 12 Sep 2023 12:30 AM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Tue, 12 Sep 2023 12:30 AM IST
सार
आगरा में फैक्टरी में काम करने के दौरान एक मजदूर मशीन की चपेट में आ गया। इससे उसकी मौत हो गई। मौके पर पहुंचे परिजन ने फैक्टरी में हंगामा किया।
विज्ञापन
crime demo
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ताजनगरी आगरा के रूनकता कस्बा स्थित फैक्टरी में काम करने के दौरान मशीन की चपेट में आने से मजदूर की मौत हो गई। परिजन के पहुंचने से पहले ही फैक्टरी मालिक ने पुलिस को बुला लिया। इसके बाद शव को पोस्टमॉर्टम कराने के लिए भेज दिया। इस पर परिजन ने फैक्टरी पहुंचकर जमकर हंगामा किया। वह मुआवजे के बाद ही पोस्टमॉर्टम की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन
परिजन के मुताबिक खरवाई निवासी राजपाल (45) अलवारिया स्टील शेरजंग की दरगाह के पास स्थित फैक्टरी में 15 साल से काम कर रहा था। फैक्टरी में काम करते समय सोमवार को मशीन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। इस पर कंपनी स्टाफ और कंपनी मालिक ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ेंः- युवती की छोटी सी भूल: युवक से हुई दोस्ती फिर बढ़ीं नजदीकियां, आगे मंगेतर ने जो किया...जीते जी मर गई वो
विज्ञापन
वहीं मौके पर पहुंचे परिजन मुआवजे की मांग करते हुए हंगामा करने लगे। उनकी मांग थी कि मुआवजे दिए जाने के बाद ही पोस्टमॉर्टम कराया जाए। काफी देर तक हंगामा करने के बाद परिवार के लोग शाम को थाने पहुंच गए। आरोप लगाया कि कंपनी मालिक ने अब तक उन्हें किसी भी तरह के मुआवजे का आश्वासन तक नहीं दिया है।