{"_id":"64ff377e7fc30557d7049565","slug":"young-man-made-girl-obscene-photo-video-viral-in-mainpuri-police-searching-for-accused-2023-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती की छोटी सी भूल: युवक से हुई दोस्ती फिर बढ़ीं नजदीकियां, आगे मंगेतर ने जो किया...जीते जी मर गई वो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवती की छोटी सी भूल: युवक से हुई दोस्ती फिर बढ़ीं नजदीकियां, आगे मंगेतर ने जो किया...जीते जी मर गई वो
Mon, 11 Sep 2023 09:42 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Mon, 11 Sep 2023 09:42 PM IST
सार
मैनपुरी में युवती की छोटी सी भूल उसके लिए आफत बन गई। उसकी एक युवक से दोस्ती हुई फिर नजदीकियां बढ़ीं। इसके बाद मंगेतर ने जो किया उससे जीते जी मर गई वो...
विज्ञापन
girl crime
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में युवक ने पहले एक युवती से दोस्ती की। नजदीकियां बढ़ीं तो उसने युवती के अश्लील फोटो और वीडियो बना लिए। इसके बाद उसे ब्लैकमेल करने लगा। कहा कि घर से रुपये और जेवर चुराकर लाओ। मना किया तो अश्लील फोटो, वीडियो वायरल कर दिए। पीड़िता ने एसपी से गुहार लगाई तो कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
मामला शहर के आगरा गेट चौकी क्षेत्र का है। यहां की रहने वाली पीड़िता ने कोतवाली में तहरीर दी। बताया कि कुछ समय पहले उसकी दोस्ती सुरजीत उर्फ टर्रा निवासी पैरार शाहपुर, करहल थाना के साथ हो गई थी। बातचीत के बाद उसके कुछ फोटो और कॉल रिकॉडिंग के नाम पर उसे ब्लैकमेल करने लगा। उससे अंगूठी और नकदी भी ले ली।
विज्ञापन
यह भी पढ़ेंः- Agra : तलाकशुदा महिला को बंधक बनाकर लूटी आबरू, बोला- मुंह खोला तो श्रद्धा की तरह 35 टुकड़े करके फेंक दूंगा
विज्ञापन
इसके बाद कहा कि अपनी मामी के जेवर चोरी करो और उसके साथ चलो। इस बारे में घर पर सब को पता चल गया। इसके बाद युवक से बात करना बंद कर दिया। अब आरोपी फोटो वीडियो बनाकर वायरल कर रहा है। दबाव बना रहा है कि उससे शादी करो लेकिन, वह शादी नहीं करना चाहती।
यह भी पढ़ेंः- यात्रीगण ध्यान दें: उर्स मेले के लिए रेलवे चलाएगा दो जोड़ी मेला स्पेशल ट्रेन, यहां देखें स्टेशन और समय सारिणी
आरोपी की मां अनीता, पिता वीकेश, बाबा जयपाल भी उसका साथ दे रहे हैं। मामा को मैसेज कर उसे उठा ले जाने की धमकी दी है। एसपी के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।