{"_id":"67d7c029775ddd193e079a58","slug":"work-on-shivaji-memorial-will-start-soon-picture-of-kothi-meena-bazaar-ground-will-change-2025-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: शिवाजी स्मारक का जल्द शुरू होगा काम, बदल जाएगी कोठी मीना बाजार मैदान की तस्वीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: शिवाजी स्मारक का जल्द शुरू होगा काम, बदल जाएगी कोठी मीना बाजार मैदान की तस्वीर
Mon, 17 Mar 2025 11:54 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Mon, 17 Mar 2025 11:54 AM IST
सार
आगरा में छत्रपति शिवाजी महाराज के स्मारक निर्माण की दिशा में यूपी और महाराष्ट्र सरकार ने काम शुरू कर दिया है। यहां शिवाजी स्मारक बनने से इस मैदान की तस्वीर बदल जाएगी।
विज्ञापन
शाहगंज स्थित सत्तोलाला फूड कोर्ट पर शिवाजी महाराज के बारे में जानकारी देते उच्च शिक्षा मंत्री योगे
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
छत्रपति शिवाजी महाराज के स्मारक निर्माण से कोठी मीना बाजार मैदान की तस्वीर बदल जाएगी। कोठी मीना बाजार मैदान के पास प्रेसवार्ता में कैबिनेट मंत्री ने बताया कि छत्रपति शिवाजी महाराज स्मारक निर्माण के लिए लंबे समय से प्रयास चल रहे है। 10 मार्च को महाराष्ट्र सरकार ने अपने बजट में आगरा में शिवाजी स्मारक के लिए धन आवंटित करने का फैसला किया है, तो मुख्यमंत्री ने पर्यटन व संस्कृति विभाग के प्रमुख सचिव मुकेश मेश्राम को स्मारक बनाने की प्रक्रिया के लिए निर्देशित किया।
आगरा किले में नहीं राम सिंह की कोठी में बंदी रहे थे शिवाजी
कैबिनेट मंत्री का कहना है कि करीब छह साल पहले संघ के सह सर कार्यवाह डॉ. कृष्णगोपाल ने शिवाजी महाराज को कैद रखने के स्थान के बारे में जानकारी दी थी। इसके बाद उन्होंने मिर्जा राजा सवाई जयसिंह के पुत्र राम सिंह की कोठी की तलाश शुरू की।
आगरा के इतिहासकार डॉ. सुगम आनंद और दिवगंत अमी आधार निडर को इस कार्य में लगाया। इस खोज में जयपुर राजघराने के राजस्व अभिलेख और जयपुर हाउस व निकटवर्ती क्षेत्र के प्राचीन राजस्व अभिलेखों से यह तथ्य सामने आये कि मीना बाजार की कोठी वह स्थान है, जहां राजा राम सिंह की कोठी थी, जिसमें छत्रपति शिवाजी महाराज को नजरबंद किया गया था। इस मौके पर डॉ अलौकिक उपाध्याय, ओम प्रताप सिंह, सुनील करमचंदानी मौजूद रहे।