फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Work on laying railings and stones in Sitaram ji temple gained momentum

Agra News: सीताराम जी मंदिर में रेलिंग व पत्थर लगाने के काम में तेजी आई

Fri, 02 Feb 2024 03:34 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 02 Feb 2024 03:34 AM IST
विज्ञापन
Work on laying railings and stones in Sitaram ji temple gained momentum
सोरोंजी। श्रीराम जन्म भूमि पर रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के दिन तीर्थनगरी के त्रेताकालीन सीताराम मंदिर में अखंड आर्यावर्त निर्माण संघ ने प्रभु राम व माता सीता की मूर्तियां भी विधि विधान पूर्वक प्रतिष्ठित करा दी गईं। पांच सदी की लंबी प्रतीक्षा के बाद इस मंदिर में मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा से धर्म प्रेमी बेहद प्रसन्न हैं। मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा के बाद पूजा व दर्शन के लिए पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने लगी है। मंदिर पर रेलिंग व पत्थर लगाने का काम तेज किया गया है। श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए पुरातत्व विभाग भी इस संरक्षित मंदिर को रमणीक व दर्शनीय बनाने के लिए कार्य करा रहा है। मंदिर के चारों ओर से अतिक्रमण हटाने के बाद सीमेंट के बॉर्डर पाइप लगाकर तारबंदी कर दी गई। अब मंदिर के आगे के हिस्से में बैठने के लिए पार्क तैयार किया जा रहा है, जिसमें जमीन पर मखमली घास लगेगी। पत्थर की दो फिट की दीवार उठाकर लोहे की रेलिंग लगाई जा रही है। जिससे पार्क का नजारा मनोरम नजर आएगा। मंदिर के पीछे की ओर एक कमरा व प्रसाधन गृह का निर्माण कराया जा रहा है। मंदिर के केयर टेकर मोहन ने बताया कि पुरातत्व विभाग के अधिकारी हर माह आकर मंदिर का निरीक्षण करते हैं। पालिका प्रशासन द्वारा भी मंदिर के आसपास लाइट्स लगाकर मंदिर को रात्रि में जगमगाने का कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed