{"_id":"5c9d20c4bdec2214222a8717","slug":"women-tourists-carry-knife-in-taj-mahal","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"विश्व धरोहर की सुरक्षा में लगी सेंध, ताजमहल में चाकू लेकर घुसी महिला पर्यटक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विश्व धरोहर की सुरक्षा में लगी सेंध, ताजमहल में चाकू लेकर घुसी महिला पर्यटक
Fri, 29 Mar 2019 01:00 AM IST
शाहरुख खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: शाहरुख खान
Updated Fri, 29 Mar 2019 01:00 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
दुनिया के सातवें अजूबे और विश्व धरोहर स्मारकों में शुमार ताजमहल की सुरक्षा में तब सेंध लग गई, जब महिला पर्यटक अपने बैग में चाकू और फल अंदर ले गई।
सुरक्षा जांच और स्कैनर से बैग गुजारने के बाद भी चाकू का ताज के अंदर पहुंचना सुरक्षा को लेकर कई सवाल खड़े कर गया है। एएसआई के साथ सुरक्षा एजेंसी सीआईएसएफ में इससे हड़कंप मच गया है।
ताजमहल के अंदर म्यूजियम की ओर के पाथवे किनारे महिला का चाकू से फल काटकर खाने का वीडियो गुरुवार को वायरल हो गया। इस वीडियो में दो महिला पर्यटक और उनके साथ एक पुरुष नजर आ रहा है।
गुलाबी और नीले सूट पहने महिलाएं चाकू से फल काटते नजर आ रही हैं। यह वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो हड़कंप मच गया।
ताज के रेड जोन की सुरक्षा संभाल रहे केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के कमांडेंट ब्रज भूषण के मुताबिक वीडियो की जांच कराई जा रही है। यह कब का है और किस तरह सामान अंदर पहुंचा, इसकी पड़ताल के बाद ही कुछ बता सकेंगे।

Trending Videos
महिलाओं की जांच में बरती जाएगी सख्ती
ताजमहल में महिला पर्यटकों की सुरक्षा जांच के लिए एक ही कतार है। महिलाओं के पास बैग होने के कारण इसे स्कैनर से गुजारा जाता है, लेकिन ताज पर कई घटनाएं ऐसी हुई हैं, जिनसे सुरक्षा में सेंध लगी है। हर बार महिला पर्यटक के जरिए ही सेंध लगी पाई गई।
इससे पहले भी ताज के अंदर चाकू गया, जिसमें महिला पर्यटक अपने साथ खाने का सामान भी अंदर ले गई थी। ताज के अंदर सावन के सोमवार को आरती करने के मामले में भी महिलाओं को जिम्मेदार पाया गया था। ऐसे में सीआईएसएफ अधिकारियों ने महिलाओं की सुरक्षा जांच पर सख्ती बरतने की हिदायत अपनी जवानों को दी है।

‘ताजमहल में हथियार समेत प्रतिबंधित वस्तुओं की सूची सीआईएसएफ को दी गई है कि यह अंदर नहीं आएंगी। वीडियो संज्ञान में आया है। सीआईएसएफ से इस बारे में जवाब मांगा जा रहा है’
वसंत कुमार स्वर्णकार, अधीक्षण पुरातत्वविद