फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Women injured by a collision of a municipal corporation vehicle

नगर निगम के डंपर ने मारी टक्कर, मंदिर से लौट रही महिला घायल, दो घंटे तक लगा जाम

Thu, 20 Sep 2018 10:11 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Updated Thu, 20 Sep 2018 10:11 PM IST
विज्ञापन
Women injured by a collision of a municipal corporation vehicle
नगर निगम का डंपर। - फोटो : अमर उजाला

आगरा में नगर निगम के वाहन हादसों का सबब बन रहे हैं। राम नगर पुलिया पर कूड़ा लेकर जा रहे निगम के डंपर की चपेट में आने से सराफ की पत्नी घायल हो गईं। उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इधर, सड़क से डंपर सड़क से न हटने पर जाम लग गया। इसके बाद लोगों ने चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। मगर, पीड़ित परिजनों ने कार्रवाई से इंकार कर दिया। इस पर पुलिस ने भी उसे थाने से छोड़ दिया।

विज्ञापन


केदार नगर, शाहगंज निवासी शैलेंद्र वर्मा की सोने चांदी के जेवरात की दुकान है। उनकी पत्नी दीपा गुरुवार सुबह जीवनी मंडी स्थित खाटू श्यामजी के मंदिर दर्शन के लिए गई थीं। दोपहर 12:30 बजे एक्टिवा से घर लौट रहीं थीं। रामनगर पुलिया चौराहे पर आईं थी कि पीछे से आते नगर निगम के डंपर ने एक्टिवा में टक्कर मारी। दीपा ने बचने की कोशिश की, लेकिन डंपर का पहिया उनके एक पैर पर चढ़ गया। वह गिर पड़ीं।  
विज्ञापन


हादसे के बाद डंपर को छोड़कर चालक भाग निकला। लोगों ने उसका पीछा किया। कुछ दूरी पर उसे पकड़ लिया। उसकी पिटाई लगाई। सूचना पर थाना शाहगंज पुलिस आ गई। दीपा को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। चालक को पुलिस थाने ले आई। बाद में परिजन भी आ गए। दो घंटे तक डंपर सड़क से नहीं हटाया जा सका। इस कारण मार्ग पर जाम लग गया। बाद में पुलिस ने डंपर को हटाकर जाम खुलवाया। इंस्पेक्टर शाहगंज ने बताया कि चालक रोहित को पकड़ लिया था। मगर, घायल महिला के पति ने लिखकर दिया है कि वह कोई कार्रवाई नहीं चाहते हैं। इस पर चालक को छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्रा की हुई थी मौत

नगर निगम के डंपर से पहला हादसा नहीं हुआ। पिछले माह सेंट पैट्रिक्स स्कूल की कक्षा 11 वीं की छात्रा गार्गी शर्मा को स्कूल के बाहर ही नगर निगम के डंपर ने अपनी चपेट में ले लिया था। मथुरा के अस्पताल में दसवें दिन उसकी मौत हो गई थी। इस हादसे के बाद पुलिस प्रशासन ने इन वाहनों के स्कूल समय में प्रतिबंध लगाने की बात कही थी। मगर, कुछ नहीं हुआ। चालक अनियंत्रित तरीके से वाहन चलाते हैं, जिस वजह से हादसे होते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed