{"_id":"60f6c3f78ebc3e69761eadf0","slug":"women-found-dead-in-a-home-murder-for-dowry-case-registered-mainpuri-news-agr5005221178","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला, ससुरालीजनों पर दहेज के लिए हत्या करने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला, ससुरालीजनों पर दहेज के लिए हत्या करने का आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कटरा में मंगलवार की दोपहर एक विवाहिता का शव घर के कमरे में साड़ी के फंदा से लटकता मिला। जानकारी मिलने के बाद मायके पक्ष के लोग आ गए। उन्होंने ससुरालीजनों पर प्रताड़ित करने और हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा है।
घिरोर क्षेत्र की रहने वाली 28 वर्षीय पूजा की शादी सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कटरा निवासी तेज वर्मा के साथ हुई थी। मंगलवार की दोपहर पूजा का शव घर के कमरे में साड़ी के फंदे से पंखा के कुंडा में लटका मिला। जानकारी होने के बाद आसपास के लोग एकत्र हो गए। सूचना मिलने के बाद मायके पक्ष के लोग आ गए। ससुरालीजनों पर प्रताड़ित करने व हत्या किए जाने का आरोप लगाया।
इसी बीच सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को फंदे से उतरवाया। मायके पक्ष के लोगों ने पोस्टमार्टम कराए जाने की मांग की। इसके बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। सीओ अभय नारायण राय ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मृत्यु का सही कारण ज्ञात होगा। उसके बाद पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।