{"_id":"64cb3cecc066184dd3059026","slug":"women-created-ruckus-due-to-lack-of-ultrasound-in-district-women-hospital-in-agra-2023-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra: जिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड न होने पर महिलाओं का हंगामा, बोलीं- एक माह में आया नंबर, आने पर मिला बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: जिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड न होने पर महिलाओं का हंगामा, बोलीं- एक माह में आया नंबर, आने पर मिला बंद
Thu, 03 Aug 2023 11:35 AM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Thu, 03 Aug 2023 11:35 AM IST
सार
आगरा में जिला महिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड नहीं होने पर महिलाओं ने जमकर हंगामा किया। कहा कि एक माह में नंबर आया है। यहां आने पर सेंटर बंद है।
विज्ञापन
आगरा का जिला अस्पताल
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के आगरा में जिला महिला अस्पताल में बुधवार को रेडियोलॉजिस्ट के न आने पर अल्ट्रासाउंड के लिए आईं गर्भवती महिलाओं ने हंगामा किया। इनका कहना था कि अल्ट्रासाउंड नहीं होने थे तो पहले से बता दिया जाता या नोटिस चस्पा कर दिया जाता। इससे धूप में परेशान नहीं होना पड़ता।
विज्ञापन
जिला महिला अस्पताल की ओपीडी में रोजाना 300 से अधिक महिला मरीज पहुंचती हैं। इनमें से लगभग 150 गर्भवती को अल्ट्रासाउंड लिखा जाता है। यहां एक ही रेडियोलॉजिस्ट है। रोज 50 से 60 अल्ट्रासाउंड होते हैं। बाकी को एक महीने के बाद की तारीख दे दी जाती है। रेडियोलॉजिस्ट के अवकाश पर होने से मरीजों को बिना अल्ट्रासाउंड के लौटना पड़ जाता है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ेंः- फेसबुक पर दोस्ती, चैटिंग और प्यार: 300 किमी दूर प्रेमी से मिलने पहुंची प्रेमिका...सरेआम पार कर दीं सारी हदें
विज्ञापन
कछपूरा निवासी रूपम ने बताया कि एक महीने बाद अल्ट्रासाउंड कराने आई हूं। रेडियोलॉजिस्ट के अवकाश पर होने से कल फिर से आना पड़ेगा।
लोहामंडी निवासी पूजा ने बताया कि कम से कम 2 रेडियोलॉजिस्ट होने चाहिए। इनमें से किसी के अवकाश पर होने से मायूस नहीं लौटना पड़ेगा।
यह भी पढ़ेंः- हैवान पति: गर्भवती पत्नी से रात में की ऐसी डिमांड, मना किया तो दी दर्दनाक मौत; 10 महीने पहले की थी लव मैरिज
प्रमुख अधीक्षक डॉक्टर नीलम रानी ने कहा कि हमारे यहां एक ही रेडियोलॉजिस्ट है। कुछ कारणों से उन्होंने अवकाश लिया है। इससे आज अल्ट्रासाउंड नहीं हुए।