फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   women bachward in driving licence

गाड़ी चलाने में आगे हैं महिलाएं, लाइसेंस बनवाने में फिसड्डी.

Sat, 02 Oct 2021 02:18 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 02 Oct 2021 02:18 AM IST
विज्ञापन
women bachward in driving licence
गाड़ी चलाने में आगे हैं महिलाएं, लाइसेंस बनवाने में फिसड्डी
विज्ञापन

- बीते छह माह में पुरुषों के मुकाबले केवल दस फीसदी महिलाओं ने बनवाए डीएल
15 लाख से ज्यादा ड्राइविंग लाइसेंस पंजीकृत हैं आरटीओ में
10 फीसदी भी नहीं है महिलाओं की संख्या
11,92,682 वाहन पंजीकृत हैं आरटीओ में
03 लाख वाहन हैं महिलाओं के नाम
1 अप्रैल 20 से 31 मार्च 21 तक वाहनों का पंजीकरण
पुरुष : करीब 44 हजार
महिलाएं : करीब 10 हजार
1 अप्रैल 2021 से 30 सितंबर तक बनवाए गए लाइसेंस
पुरुष : 28,682
महिलाएं : 3,048
अमर उजाला ब्यूरो
आगरा। ताजनगरी की सड़कों पर महिलाएं कार और दोपहिया पर फर्राटा भरती खूब दिखाई दे जाएंगी लेकिन ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने में बहुत पीछे हैं। हर साल पंजीकृत होने वाली लगभग 25 फीसदी गाड़ियां महिलाओं के नाम दर्ज हैं, लेकिन पिछले छह माह में ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने वाली महिलाओं की संख्या 10 फीसदी ही है।
हर साल करीब 60 से 65 हजार ड्राइविंग लाइसेंस बनाए जाते हैं। इनमें भारी वाहनों के ड्राइविंग लाइसेंस शामिल नहीं हैं। ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने में ताजनगरी की महिलाएं पुरुषों के मुकाबले बहुत पीछे हैं। कोरोना काल के छह महीनों में प्रतिदिन बनाए गए औसत 180 लाइसेंस में से महज 18 ही महिलाओं के होते हैं।
विज्ञापन

आरटीओ के रिकॉर्ड के मुताबिक, जिले में 25 फीसदी वाहन हर साल महिलाओं के नाम से पंजीकृत होते हैं। दोपहिया वाहन, कारें, यहां तक व्यावसायिक वाहन भी महिलाओं के नाम दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पांच हजार का है जुर्माना
आरटीओ के मुताबिक बगैर लाइसेंस के वाहन चलाने पर अधिकतम पांच हजार रुपये का जुर्माना है। यदि चालक के पास डीएल नहीं है तो दुर्घटना होने की स्थिति में बीमा क्लेम नहीं मिलता।

छात्राएं-कामकाजी महिलाएं बनवाती हैं
गाड़ी भले ही महिलाओं के नाम पंजीकृत हों लेकिन उनके लाइसेंस की संख्या कम है। छात्राएं और कामकाजी महिलाएं ही लाइसेंस बनवाने पर ध्यान देती हैं। इसके लिए अभिभावकों की सोच भी जिम्मेदार है। जागरूकता लाने की जरूरत है। -देवदत्त शर्मा, संभागीय निरीक्षक (प्राविधिक), आरटीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed