{"_id":"675f397698863b2c930a6f97","slug":"womans-jewellery-purse-full-of-cash-stolen-while-buying-ticket-kasganj-news-c-175-1-sagr1032-125072-2024-12-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: टिकट खरीदते समय महिला का आभूषण, नकदी भरा पर्स चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: टिकट खरीदते समय महिला का आभूषण, नकदी भरा पर्स चोरी
Mon, 16 Dec 2024 01:47 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Mon, 16 Dec 2024 01:47 AM IST
विज्ञापन
कासगंज। जंक्शन पर ट्रेन का टिकट खरीदते समय शनिवार की देर शाम महिला का पर्स चोरी हो गया। वहीं ट्रेन में एक यात्री का मोबाइल चोरी हो गया। मामले की तहरीर जीआरपी को दी गई है।
राजस्थान के बूंदी निवासी लक्ष्मी माहेश्वरी अपनी रिश्तेदारी में आई हुई थी। वह अपने भांजे ऋषभ माहेश्वरी के साथ अपने घर वापस जाने के लिए स्टेशन पर पहुंची। जब वह टिकट खरीद रही थी तभी किसी ने उनका पर्स चोरी कर लिया। पर्स में ढाई हजार रुपये नगद व आभूषण चोरी कर लिए। इसकी जानकारी होने पर उन्होंने जीआरपी को मामले की तहरीर दी। इसके बाद वह कासगंज-भरतपुर ट्रेन में सवार हो गई। ट्रेन में उनके भांजे का किसी ने मोबाइल चोरी कर लिया। इसकी तहरीर मथुरा जीआरपी को दी गई।