फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   woman whom police described as insane was gang misdeed victim of cruelty even five years ago

UP: पुलिस ने जिसे बताया विक्षिप्त, उस महिला संग हुआ सामूहिक दुष्कर्म; पांच साल पहले भी हुई थी दरिंदगी का शिकार

Tue, 17 Sep 2024 09:15 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 17 Sep 2024 09:15 AM IST
सार

यमुना एक्सप्रेसवे इंटरचेंज पुल के नीचे महिला बदहवास हालात में मिली, पुलिस ने उसको विक्षिप्त बताते हुए मेडिकल तक नहीं कराया। महिला ने बताया कि उसके साथ दुष्कर्म हुआ। इसके बाद आरोपी उसे फेंककर चले गए।  

विज्ञापन
woman whom police described as insane was gang misdeed victim of cruelty even five years ago
सांकेतिक फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के खंदौली थाना क्षेत्र में अलीगढ़ हाईवे पर यमुना एक्सप्रेसवे इंटरचेंज पुल के नीचे शनिवार की रात्रि बदहवास हालात में मिली महिला के साथ गैंगरेप हुआ था। पति का आरोप है कि पुलिस ने दबाव बनाकर वीडियो वायरल कराया था। बताया कि पत्नी के साथ 5-6 साल पूर्व भी दुष्कर्म हुआ था। जिसका मुकदमा थाना एत्माद्दाैला में दर्ज है। मामला कोर्ट में चल रहा है और आरोपी जेल में है।
विज्ञापन


थाना पुलिस ने पीड़िता को विक्षिप्त बताकर मेडिकल नहीं कराया है और न ही केस दर्ज किया है। महिला के पति ने बताया कि रविवार की रात उसने पुलिस के दबाव में वीडियो बनाया था। वहीं, महिला ने ग्रामीणों को बताया था कि आरोपी उसे सड़क से जबरन खींचकर ले गये थे और बारी-बारी से दुष्कर्म किया और बाद में ऑटो से उतारकर फरार हो गये थे।
विज्ञापन


बहुजन समाज पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व एमएलसी डॉ स्वदेश कुमार (वीरू सुमन) का कहना था कि थाना खंदौली क्षेत्र के अन्तर्गत महिला के साथ हुई घटना बेहद शर्मनाक है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed