फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Woman tried to commit suicide at DCP City office in agra up news

यूपी: डीसीपी सिटी ऑफिस पर महिला ने सास संग किया आत्मदाह का प्रयास, रोकने में छूटे पुलिस के पसीने

Wed, 01 Nov 2023 08:57 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Wed, 01 Nov 2023 08:57 AM IST
सार

डीसीपी सिटी ऑफिस पर बच्चों और सास संग आई महिला की हरकत ने पुलिसकर्मियों के होश उड़ा दिए। उसने सास और खुद के ऊपर मिट्टी का तेल डाल लिया। आग लगाने से पहले ही पुलिसकर्मियों ने उसे रोक लिया। 
 

विज्ञापन
Woman tried to commit suicide at DCP City office in agra up news
इस बोतल में तेल लेकर आई थी महिला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा कलेक्ट्रेट में डीसीपी सिटी ऑफिस के गेट पर मंगलवार दोपहर को सास के साथ आई महिला ने खुद पर मिट्टी का तेल डाल लिया। बाद में माचिस निकाल ली। यह देखकर ऑफिस पर तैनात पुलिसकर्मी दौड़ पड़े। उन्होंने महिला को पकड़ लिया। समझा-बुझाकर कार्यालय में ले आए। महिला का कहना था कि उसके साथ अपहरण के बाद सामूहिक दुष्कर्म किया गया। वह मुकदमा दर्ज कराने के लिए भटक रही है।
विज्ञापन


घटना अराह्न 3 बजे की है। महिला के साथ उसकी सास के अलावा दो बच्चे भी थे। वह पहले पुलिस आयुक्त के कार्यालय पहुंची थी। मगर, पुलिस आयुक्त के नहीं मिलने पर डीसीपी सिटी से मिलने आई। अपना शिकायतीपत्र दे दिया। मगर, काफी देर बाद भी उसकी मुलाकात नहीं होने पर कार्यालय के बाहर आ गई। मिट्टी का तेल डाल लिया।
विज्ञापन


सामूहिक दुष्कर्म का आरोप
महिला बाह क्षेत्र की रहने वाली है। उसका कहना था कि अक्तूबर 2022 में बरहन के सोनू ने अपने परिवार के साथ मिलकर उसका अपहरण किया था। उसे दिल्ली में रखा। उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। 12 अक्तूबर को सोनू अपने भाई बॉबी के साथ उसके बच्चों को लेने फिरोजाबाद गांव पहुंचा था। दोनों उसके बच्चों को जबरन ले जाना चाहते थे। मगर, बच्चों के शोर मचाने पर लोगों ने उन्हें पकड़ लिया। उसके बारे में पूछा। तब सोनू के परिजन उसे फिरोजाबाद छोड़कर आए। तब सोनू ने पति से 7.25 लाख रुपये की मांग की। अब वह सोनू और उसके परिवार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराना चाहती है। मगर, पुलिस सुनवाई नहीं कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पति के खिलाफ दर्ज हुआ था मुकदमा
एसीपी कोतवाली डाॅ. सुकन्या शर्मा ने बताया कि महिला के पति के खिलाफ सोनू और उसके भाई के अपहरण का मुकदमा दर्ज हुआ है। इसमें थाना बरहन पुलिस विवेचना कर रही है। पति फरार है। अब महिला सोनू और उसके परिजन पर आरोप लगा रही है। उसके बयान दर्ज किए जाएंगे। महिला ने अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया है। मामले में जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed