फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   woman tourist injured in accident while photography in Fatehpur Sikri

फतेहपुर सीकरी के मरियम महल में महिला पर्यटक के साथ हुआ हादसा, आगरा रेफर

Mon, 07 Oct 2019 03:57 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 07 Oct 2019 03:57 PM IST
विज्ञापन
woman tourist injured in accident while photography in Fatehpur Sikri
घायल महिला पर्यटक - फोटो : अमर उजाला
फतेहपुर सीकरी के विश्वदाय स्मारक परिसर में सोमवार को फोटोग्राफी करते समय एक महिला पर्यटक के साथ हादसा हो गया। इससे वो घायल हो गई। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर प्राथमिक उपचार के बाद उसे आगरा रेफर किया गया है।
विज्ञापन


घटना स्मारक परिसर के मरियम पैलेस की है। दिल्ली निवासी महिला पर्यटक अपने साथियों सोमवार को फतेहपुर सीकरी घूमने आई थीं। सुबह करीब 11 बजे मरियम पैलेस में महिला फोटोग्राफी कर रही थी, तभी उसका पैर फिसल गया। इससे वो चबूतरे से नीचे गिर गई। 
विज्ञापन


महिला के एक हाथ की अंगुलियों में चोट आई है। काफी खून बह गया। घायल महिला पर्यटक को एसआईएस के कमांडर चंद्रवीर सिंह अपने सुरक्षा कर्मियों के साथ सीएचसी लेकर आए। प्राथमिक उपचार के बाद घायल महिला को आगरा रेफर कर दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed