{"_id":"5e75ce948ebc3e77413951eb","slug":"woman-tests-negative-for-coronavirus-in-etah","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कोरोना : आइसोलेशन वार्ड में भर्ती महिला की रिपोर्ट निगेटिव, बीते दिनों पति संग लौटी चीन से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना : आइसोलेशन वार्ड में भर्ती महिला की रिपोर्ट निगेटिव, बीते दिनों पति संग लौटी चीन से
Sat, 21 Mar 2020 01:52 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 21 Mar 2020 01:52 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा के जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती जलेसर निवासी महिला की रिपोर्ट निगेटिव आई। इस पर स्वास्थ्य विभाग ने राहत की सांस ली। रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उनको अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है।
महिला बीते दिनों चीन के वुहान शहर से लौटी है। उसका पति वहां के एक विश्वविद्यालय में प्रोफेसर है। कोरोना वायरस के कारण दंपती वहां फंस गए थे। बीते दिनों वायुसेना के विमान से उन्हें भारत लाया गया। दोनों को दिल्ली के अस्पताल में 14 दिन तक रखा गया, जहां इनकी जांच नेगेटिव आने पर घर भेज दिया गया।
बुधवार को प्रोफेसर की पत्नी को खांसी व जुकाम की शिकायत हुई थी। उन्होंने लखनऊ में स्वास्थ्य विभाग के उच्चाधिकारियों को फोन कर मामले की जानकारी दी थी। इसके बाद मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) ने उन्हें आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया था।

रैपिड रिस्पांस टीम रखेगी निगरानी
शुक्रवार को पैथालॉजिस्ट डॉ मधुप कौशल की निगरानी महिला के ब्लड सैंपल लिए गए थे। सैंपल को जांच के लिए अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) की लैब भेजा गया था। जहां से उसकी रिपोर्ट निगेटिव आई। इस पर स्वास्थ्य विभाग ने राहत की सांस ली।
सीएमओ डॉ अजय अग्रवाल ने बताया कि महिला की रिपोर्ट निगेटिव आई। उनकी अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया। उनसे कहा गया है कि कोई भी परेशानी हो तो तत्काल स्वास्थ्य विभाग को सूचना दें। उन्होंने बताया अभी सात दिन और रैपिड रिस्पांस टीम दंपती पर निगरानी रखेगी।
संबंधित खबर- कोरोना: चीन से लौटी महिला को अस्पताल में लगे मच्छर, बिना जांच के गई घर, पुलिस ने कराया भर्ती