{"_id":"5e74c24e8ebc3e767940d1c4","slug":"coronavirus-update-police-admitted-woman-in-isolation-ward-of-district-hospital-etah","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कोरोना: चीन से लौटी महिला को अस्पताल में लगे मच्छर, बिना जांच के गई घर, पुलिस ने कराया भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना: चीन से लौटी महिला को अस्पताल में लगे मच्छर, बिना जांच के गई घर, पुलिस ने कराया भर्ती
Sat, 21 Mar 2020 12:39 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 21 Mar 2020 12:39 AM IST
सार
बीत दिनों चीन के वुहान शहर से पति के साथ लौटी है महिला
पुलिस ने कराया आइसोलेशन वार्ड में भर्ती, जांच को भेजे गए नमूने
विज्ञापन
जिला अस्पताल में बना आइसोलेशन वार्ड
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरोना वायरस से प्रभावित चीन के वुहान शहर से बीते दिनों एटा लौटी महिला को पुलिस ने बृहस्पतिवार की रात जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया। वो बिना जांच के घर लौट गई थीं। शुक्रवार को उनके नमूने लिए गए, जो जांच के लिए अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) की लैब भेजे गए हैं।
जलेसर निवासी युवक चीन के वुहान शहर में एक विश्वविद्यालय में प्रोफेसर हैं। वो पत्नी के साथ वहां रहते थे। कोरोना वायरस के कारण दंपती वहां फंस गए थे। बीते दिनों वायुसेना के विमान से उन्हें भारत लाया गया। दंपती को दिल्ली के अस्पताल में 14 दिन तक रखा गया, जहां दोनों की जांच नेगेटिव आने पर घर भेज दिया गया।
यहां भी रैपिड रिस्पॉन्स टीम दंपती और उनके परिवार की निगरानी कर रही है। बुधवार को प्रोफेसर की पत्नी को खांसी व जुकाम की शिकायत हुई। उन्होंने जलेसर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पर फोन कर जानकारी दी। महिला के अनुसार स्वास्थ्य कर्मियों ने फोन पर ही उन्हें जिला अस्पताल जाने का बोल दिया।

प्रोफेसर पति ने लखनऊ फोन किया
इसके बाद प्रोफेसर पति ने लखनऊ स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को फोन कर दिया। लखनऊ से मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) को सूचना दी तो एंबुलेंस भेजकर उनकी पत्नी को जलेसर से जिला अस्पताल लाया गया। जिला अस्पताल पहुंचने पर महिला को कोई चिकित्सक देखने तक नहीं पहुंचा।
महिला बोलीं- वार्ड में लग रहे थे मच्छर
प्रोफेसर की पत्नी ने बताया कि जिस वार्ड में उन्हें भर्ती किया गया है। वो गंदा था, उसमें मच्छर लग रहे थे। वो 45 मिनट तक चिकित्सक का इंतजार करती रहीं, लेकिन उन्हें कोई देखने तक नहीं पहुंचा। मामले की जानकारी देने के लिए जिलाधिकारी सुखलाल भारती सहित सीएमओ डॉ. अजय अग्रवाल को फोन किया, लेकिन उनका फोन नहीं उठा। इस पर वो बिना सैंपल के ही लौट गईं।

सीएमओ ने एसएसपी को दी सूचना
सीएमओ ने मामले की जानकारी एसएसपी सुनील कुमार सिंह को दी। देर रात पुलिस ने महिला को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करवाया। कोरोना वायरस के नोडल अधिकारी डॉ. सतीष चंद्र नागर ने बताया कि महिला के सैंपल जांच को भेजे गए हैं। रिपोर्ट मिलने के बाद ही पता चलेगा। अगर रिपोर्ट नेगेटिव आई तो उन्हें डिस्चार्ज कर दिया जाएगा।
सीएमओ डॉ अजय अग्रवाल ने बताया कि आइसोलेशन वार्ड में ऐसे ही कोई चिकित्सक नहीं पहुंच जाता है। उसे किट पहनकर जाना पड़ता है। हो सकता है फिजीशियन को किट पहनने में देरी हो गई हो। जिस समय उन्होंने फोन किया, उस समय बैठक में था। लेकिन महिला अपने पति के साथ चली गईं थीं।