फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   woman recognized thug who had taken away gold earrings then beaten middle of market Police had to be called

Firozabad: महिला ने पहचाना वो ठग...जो ले गया था सोने के कुंडल, फिर बीच बाजार किया ऐसा हाल; बुलानी पड़ी पुलिस

Tue, 30 Jul 2024 01:17 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 30 Jul 2024 01:17 PM IST
सार

महिलाओं ने एक टप्पेबाज को उसके ही जाल में फंसा लिया। इसके बाद क्या था महिलाओं ने उसको दबोच लिया और जमकर पिटाई की। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। आरोपी को पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। 

 

विज्ञापन
woman recognized thug who had taken away gold earrings then beaten middle of market Police had to be called
पुलिस हिरासत में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फिरोजाबाद के शिकोहाबाद में कुछ दिनों पूर्व महिला को टप्पेबाजी का शिकार बनाने वाला युवक महिला के हत्थे चढ़ गया। उसने आरोपी युवक को पकड़ लिया। इसके चलते भीड़ ने भी युवक की जमकर पिटाई कर दी। इसके बाद उसे पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। पुलिस आरोपी युवक से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


 

नगला कटैना निवासी सुख देवी बीते बृहस्पतिवार को बैंक से रुपये निकालने के लिए गई हुई थीं। वह बैंक से वापस आ रही थीं, तभी दो युवकों ने महिला को बातों में फंसाकर उसके कुंडल ले लिए थे। सोमवार को महिला बाजार में काम से आई हुई थीं। तभी उसे वही आरोपी युवक दिखाई दिया, जिसने महिला को टप्पेबाजी का शिकार बनाया था। आरोपी महिला को पहचान नहीं सका। उसने महिला को इटावा जाने का बहाना करके पुनः शिकार बनाने का प्रयास किया, लेकिन सुख देवी और मंजुला देवी निवासी नारायण होटल के पास शिकोहाबाद ने उसे पहचानकर शोर मचा दिया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला को शोर मचाता देख आरोपी युवक वहां से भाग निकला। लोगों ने उसका पीछा करके शंभूनगर में उसे दबोच लिया। जिसकी भीड़ ने जमकर पिटाई कर दी। इसके बाद आरोपी को थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह गत 6 जुलाई को पकड़े गए आरोपी और उसके साथियों ने महिला को उसके घर पर कुछ सुंघाकर उनसे 2 सोने की जंजीर, 3 जोड़ी पायल, 3 सोने की अंगूठी ले ली थीं। पुलिस पकड़े गए आरोपी से पूछताछ कर रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed