फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   woman raped by hakim

हकीम ने महिला से किया दुष्कर्म

Thu, 21 Jul 2022 11:40 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 21 Jul 2022 11:40 PM IST
विज्ञापन
woman raped by hakim
कासगंज पुलिस की गिरफ्त में महिला से दुष्कर्म करने वाला आरोपी हकीम । - फोटो : KASGANJ
गंजडुंडवारा (कासगंज)। कोतवाली क्षेत्र के सुजावलपुर में गैर समुदाय के हकीम ने दिल्ली से ताबीज बनवाने और दवा लेने आई महिला को दुष्कर्म का शिकार बना डाला। महिला ने गंजडुंडवारा थाने पहुंचकर शिकायत की। पुलिस ने हकीम के खिलाफ दुष्कर्म की धाराओं में मामला पंजीकृत कर उसको गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

महिला बृहस्पतिवार को दिल्ली से करीब पूर्वाह्न 11 बजे सुजावलपुर में हकीम इशराफिल के पास पहुंची। हकीम को महिला ने अपनी समस्या बताई और उसने ताबीज, दवा आदि की व्यवस्था की। इसी दौरान हकीम ने महिला से दुष्कर्म किया। महिला हकीम की इस हरकत से बौखला गई। उसने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को मामले की जानकारी दी। पुलिस ने महिला की तहरीर पर हकीम इशराफिल के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने शिकायत दर्ज करने के साथ ही हकीम को गिरफ्तार कर लिया। महिला ने बताया कि वह एक बार पहले भी हकीम के यहां आकर गंडा ताबीज बनवाकर ले जा चुकी है। महिला ने कहा कि उसे इस बात का कतई एहसास नहीं था।
विज्ञापन

दूसरे बच्चे की चाह में ताबीज बनवाने के लिए आई थी महिला
गंजडुंडवारा। दुष्कर्म के आरोपी हकीम के पास महिला दूसरे बच्चे की चाह में ताबीज बनवाने और दवा लेने के लिए दिल्ली से आई थी। महिला ने बताया कि उसका पांच साल का बेटा है। हकीम ने कहा था कि इस बार दवा और ले लो फिर दवा की जरूरत नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- दिल्ली की महिला ने गंजडुंडवारा कोतवाली में हकीम द्वारा दुष्कर्म की शिकायत की गई। पुलिस ने मामला दर्ज करके दुष्कर्म के आरोपी हकीम को गिरफ्तार कर लिया है। महिला का चिकित्सीय परीक्षण कराया जा रहा है- बीबीजीटीएस मूर्ति, एसपी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed