फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Woman quackery arrested for the death of mother and child during delivery

प्रसव के दौरान जच्चा-बच्चा की मौत पर महिला झोलाछाप गिरफ्तार

Sat, 25 Sep 2021 01:29 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 25 Sep 2021 01:29 AM IST
विज्ञापन
Woman quackery arrested for the death of mother and child during delivery
शशी को अपने किए पर पछतावा, बिन मां के पलेगा एक माह का बच्चा, स्वास्थ्य विभाग की टीम ने दर्ज किए वयान - फोटो : Agra Dehat
बाह (आगरा)। जैतपुर में प्रसव के दौरान सुमन (24) और उसके नवजात की मौत के मामले में पुलिस ने पति संजीव यादव की तहरीर पर झोलाछाप शशि के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। उसे गिरफ्तार कर जेल भी भेज दिया गया।
विज्ञापन

चित्राहट के सूरजनगर की सुमन को प्रसव के लिए बृहस्पतिवार की सुबह भर्ती कराया गया था। शाम को प्रसव को बाद पहले उसके नवजात, फिर उसकी मौत हो गई थी। एसओ ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन

वहीं पुलिस गिरफ्त में आई शशि को जेल भेजे जाने से पहले बाह सीएचसी के अधीक्षक डॉ. जितेंद्र वर्मा के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उसका बयान दर्ज किया। सुमन ने बताया कि उसका एक माह का बेटा है। उसे अपने किए पर पछतावा है। इटावा की रहने वाली शशि ने बताया कि उसने नर्सिंग का कोर्स किया है। अधीक्षक ने बताया कि रिपोर्ट सीएमओ को भेजी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

झोलाछाप के इलाज से हुई मौत पर इंसाफ के लिए कोर्ट पहुंची पत्नी
केस दर्ज करने के एक महीने बाद भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं
बाह। जरार में 23 मार्च को झोलाछाप के जगन्नाथ के इलाज से बिजौली के मजदूर बच्चीलाल (50) की मौत हुई थी। पांच माह बाद भी एफआईआर दर्ज नहीं होने पर पत्नी सुनीता ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था।
कोर्ट के आदेश पर बाह पुलिस ने 26 अगस्त को झोलाछाप के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस तो दर्ज कर लिया, लेकिन अब तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। सुनीता का कहना है कि परिवार को आरोपी पक्ष से धमकियां मिल रही हैं।
अब भी जिंदगी के लिए जूझ रही प्रसूता
बाह। छह सितंबर को बाह के झोलाछाप ने प्रसव के दौरान मढेपुरा गांव की रजनी पत्नी रामलाल का आपरेशन कर दिया था। जिससे गर्भवस्थ शिशु की मौत हो गई। रजनी को इलाज के लिए आगरा ले जाना पड़ा। जहां पता चला कि उसकी बच्चेदानी ही निकाल दी गई गई है। महिला की हालत में अभी भी सुधार नहीं हुआ है।

परिजनों का आरोप है कि बाह सीएचसी से आशा झोलाछाप के यहां प्रसव को ले गई थी। अधीक्षक डॉ. जितेंद्र वर्मा ने बताया कि आशा के खिलाफ कार्यवाही के लिए सीएमओ को रिपोर्ट भेजी गई हैै।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed