फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   woman patient dies due to lack of oxygen at government medical college firozabad

फिरोजाबाद: सरकारी मेडिकल कॉलेज में ऑक्सीजन खत्म होने से मरीज की मौत, कई गंभीर

Mon, 26 Apr 2021 08:06 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 26 Apr 2021 08:06 AM IST
सार

कोरोना वायरस की दूसरी लहर में ऑक्सीजन की किल्लत से मरीजों की सांसें उखड़ रही हैं। प्रशासन ऑक्सीजन उपलब्ध कराने के दावे कर रहा है, लेकिन अस्पतालों में मरीजों की हालत खराब है। सोमवार की सुबह फिरोजाबाद से ऐसी ही तस्वीरें सामने आई हैं। 

विज्ञापन
woman patient dies due to lack of oxygen at government medical college firozabad
अस्पताल में भर्ती मरीज और उसके तीमारदार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फिरोजाबाद के सरकारी मेडिकल कॉलेज (जिला अस्पताल) में सोमवार की सुबह ऑक्सीजन खत्म हो गई। इससे आइसोलेशन और एमआईसीयू वार्ड में इलाज करा रहे कई मरीजों की जान पर बन गई है। ऑक्सीजन की कमी से एक महिला मरीज की मौत हो गई है। कई अन्य की हालत गंभीर है। 
विज्ञापन


आइसोलेशन वार्ड और एमआईसीयू वार्ड में ऑक्सीजन खत्म होने पर आक्रोशित तीमारदारों ने हंगामा कर दिया। इस बीच चिकित्सक और स्टाफ ड्यूटी छोड़कर भाग गए। वहीं ऑक्सीजन न मिलने से गंभीर मरीजों की हालत बिगड़ती जा रही है। तीमारदार मरीजों को राहत देने के लिए हाथों से उनकी पीठ पर मालिश करते दिखाई दिए। 
विज्ञापन


आगरा: ऑक्सीजन के गोदाम पर लोगों ने किया हंगामा, पुलिस के पहरे में दिए जा रहे सिलिंडर
विज्ञापन
विज्ञापन


ऑक्सीजन की कमी से जिस महिला मरीज की मौत हुई, उनका नाम ऊषा दुबे था। वह कन्नौज जनपद के छिबरामऊ की रहने वाली थीं। उनके बेटे शिवकांत दुबे ने कहा कि मां को 15 दिन पहले यहां भर्ती कराया था। उन्हें ऑक्सीजन लगी थी, जो सोमवार की सुबह खत्म हो गई। इससे मां ने दम तोड़ दिया। 

संयम बरतें तीमारदार- सीएमएस
ऑक्सीजन की किल्लत पर सीएमएस आलोक कुमार शर्मा का कहना है कि ऑक्सीजन की कमी तो फिलहाल सभी जगह है, लेकिन अन्य जगह की अपेक्षा हमारे यहां ज्यादा कम है। ऑक्सीजन की दो गाड़ियां कुछ ही घंटों में अस्पताल में पहुंचने वाली है। तीमारदारों को संयम बरतना चाहिए। 

मैनपुरी: बरेली के अस्पताल में ऑक्सीजन न मिलने से पूर्व सैनिक की मौत, बेटी ने लगाए गंभीर आरोप

बता दें कि कोरोना वायरल की दूसरी लहर में बढ़ते संक्रमण के कारण जिले में ऑक्सीजन की किल्लत खड़ी हो गई है। जिला अस्पताल में प्रतिदिन चार सौ ऑक्सीजन सिलिंडर की खपत हो रही है। इसके अलावा निजी अस्पतालों में भी ऑक्सीजन की किल्लत है। कई लोग ऑक्सीजन की कमी से दम तोड़ चुके हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed