{"_id":"607535981b42693d6e5db2d1","slug":"woman-murdered-with-slit-throat-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगरा: घर में सो रही महिला की निर्मम हत्या, प्रधान प्रत्याशी वोट मांगने पहुंचे तो चला घटना का पता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा: घर में सो रही महिला की निर्मम हत्या, प्रधान प्रत्याशी वोट मांगने पहुंचे तो चला घटना का पता
Wed, 14 Apr 2021 12:06 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Wed, 14 Apr 2021 12:06 AM IST
सार
सोमवार रात को महिला मकान में पड़ी टीनशेड के नीचे सोई थी। मंगलवार की सुबह चारपाई पर शव पड़ा मिला। धारदार हथियार से गला काटकर हत्या की गई है।
विज्ञापन
मृतका मिथलेश का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बाह क्षेत्र के रुदमुली गांव में मंगलवार की सुबह घर के टिनसेड में चारपाई पर मिथलेश (52) का खून से लथपथ शव मिला। किसी ने धारदार हथियार से सिर पर वार कर उसकी हत्या कर दी थी। सूचना पर पहुंचे एसडीएम बाह अब्दुल बासित और सीओ रवि कुमार गुप्ता ने मौका मुआयना किया। परिजन किसी से रंजिश नहीं बता रहे है। मृतका के बेटे जीतू ने अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
मिथिलेश पत्नी स्व. राकेश कुमार सिंह के दरवाजे पर सबमर्सिबल पंप की बोरिंग हो रही है। परिजनों के मुताबिक सोमवार की रात करीब दो बजे मिथलेश ने मजदूरों व बेटे प्रांशू को खाना परोसा था। उसके बाद मिथलेश टिनसेड में, बेटा प्रांशू और जेठानी उर्मिला अलग अलग कमरों में सो गए थे। बड़ा बेटा जीतू फसल की रखवाली के लिए खेत पर सोने गया था। मंगलवार को सुबह करीब पौने छह 6 बजे प्रधान पद की एक प्रत्याशी के पति प्रचार के लिए पहुंचे थे।
विज्ञापन
उन्होंने आवाज दी, तो उर्मिला के 6 साल के नाती कार्तिकेय और अंदर दाखिल हुए प्रत्याशी के पति टिनसेड में चारपाई पर खून से लथपथ मिथलेश का शव देख सन्न रह गए। सिर पर धारदार हथियार से प्रहार किया गया था। चारपाई से जमीन तक खून बह रहा था। शोर सुनकर बेटा प्रांशू और जेठानी उर्मिला भी जाग गई। मिथलेश का शव मिलने से परिवार में मातम पसर गया। बेटे जीतू की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। परिजन किसी से झगड़ा या रंजिश से इनकार कर रहे है। इंस्पेक्टर बाह विनोद कुमार पवार ने बताया कि पुलिस वारदात के खुलासे के लिए सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।
विज्ञापन
15 साल पहले गई थी पति की जान
बाह। मिथलेश के पति राकेश कुमार सिंह का 15 साल पहले निधन हो गया था। मिथलेश अपने दो बेटों जीतू (29), प्रांशू (23) के साथ घर पर रहती थी। बेटी प्रियंका (25) की शादी हो गई है। मिथेलश की हत्या के बाद दोनों बेटे अनाथ हो गए। दोनों में से किसी की भी शादी नहीं हुई है। मिथलेश की मौत से परिवार में मातम पसर गया है।
यूपी: जब बेटी को देना पड़ा दुष्कर्मी पिता के बच्चे को जन्म, दिल को झकझोर देगी पीड़िता की कहानी
सनसनीखेज हत्याकांड: मामूली विवाद में पिता ने पुत्र की गोली मारकर की हत्या, शराब का आदी है आरोपी
अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं।