फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Father Shot Dead Son In Sirsaganj Police Station Crime News

सनसनीखेज हत्याकांड: मामूली विवाद में पिता ने पुत्र की गोली मारकर की हत्या, शराब का आदी है आरोपी

Wed, 14 Apr 2021 12:06 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 14 Apr 2021 12:06 AM IST
सार

 मां को बचाने पहुंचे हेमंत (18) और उसके भाई हर्षित का पिता से विवाद हो गया। आरोप है कि किशोर कुमार घर के अंदर गया और तमंचा निकाल लाया। हेमंत और हर्षित कुछ समझ पाते तब तक किशोर कुमार ने हेमंत पर गोली चला दी। गोली हेमंत के सिर में जा लगी।

विज्ञापन
Father Shot Dead Son In Sirsaganj Police Station Crime News
मृतक हेमंत का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फिरोजाबाद के सिरसागंज थाना क्षेत्र के गांव दरगाहपुर भारौल में मंगलवार को पिता ने तमंचे से बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी मौके से भाग गया। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। बताया गया है कि किशोर कुमार का पत्नी बीनादेवी से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इस पर किशोर कुमार पत्नी बीना को पीटने लगा।
विज्ञापन


मां को बचाने पहुंचे हेमंत (18) और उसके भाई हर्षित का पिता से विवाद हो गया। आरोप है कि किशोर कुमार घर के अंदर गया और तमंचा निकाल लाया। हेमंत और हर्षित कुछ समझ पाते तब तक किशोर कुमार ने हेमंत पर गोली चला दी। गोली हेमंत के सिर में जा लगी। बेटे को लहूलुहान देख आरोपी पिता किशोर कुमार भाग गया।
विज्ञापन


आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। घायल युवक को एसएन मेडिकल कॉलेज आगरा ले गए। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिवारीजन शव को फिरोजाबाद जिला अस्पताल लेकर आए। थानाध्यक्ष सिरसागंज का कहना है कि आरोपी किशोर कुमार शराब का लती था। शराब के नशे में अपनी पत्नी की पिटाई कर रहा था। हेमंत ने मां को बचाने का प्रयास किया। तभी आरोपी ने तमंचे से बेटे को गोली मार दी। जिससे उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

फिरोजाबाद में कोरोना संक्रमण: न्यायालय का क्लर्क सहित जनपद में 47 और कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले
कोरोना वायरस: एटा में पचास कोरोना पॉजिटिव, दो की मौत, कुल आंकड़ा 2824 पहुंचा

पिता के शराबी होने पर हेमंत ने संभाल ली थी परिवार के भरण पोषण की जिम्मेदारी
सिरसागंज थाना क्षेत्र के गांव दरगाहपुर भारौल निवासी हेमंत दो भाई और दो बहनों में दूसरे नंबर का था। बड़ी बहन अनूपम की उम्र करीब 21 साल है। हेमंत 18 साल का था। छोटी बहन 11 साल की है। हर्षित की उम्र करीब 15 साल है। पिता की नशेबाजी से परिवार की आर्थिक स्थिति भी खराब हो गई थी। परिवार की आर्थिक स्थिति में सुधार करने के लिए हेमंत ने 18 वर्ष की उम्र में ही कई जिम्मेदारी निभाना शुरु कर दिया था। 

परिवार के भरण पोषण के लिए उसने एक गाय और एक भैंस पाल रखी थी। दूध का कारोबार भी शुरू कर दिया था। इसके साथ ही करीब पांच बीघा खेती होने के साथ ही वह बटाई पर खेती करता था। जिससे परिवार की आर्थिक स्थिति में जल्द से जल्द सुधार होने के साथ ही बड़ी बहन अनुपम के हाथ पीले कर सके। हेमंत की मौत के बाद परिवार के सामने फिर से एक बार संकट खड़ा हो गया। क्योंकि हर्षित की उम्र अभी इतनी नहीं है कि वह परिवार का बोझ उठा सके। हेमंत की मौत की खबर पर पोस्टमार्टम हाउस पहुंची उसकी मां का रो-रोकर बुरा हाल था। हेमंत के शव के साथ जिला अस्पताल पहुंचे ताऊ हरभान सिंह ने बताया कि हेमंत का व्यवहार गांव में काफी अच्छा था। वह परिवार के साथ-साथ अन्य जिम्मेदारियों को भी निभाता था। उसको बहन की शादी की सबसे अधिक चिंता थी। 

घर में रखा तमंचा बना हेमंत की मौत का कारण
ग्रामीणों के अनुसार किशोर कुमार का व्यवहार भी ठीक नहीं था और उसकी चाल चलन भी ठीक नहीं था। वह घर में हर वक्त तमंचा रखता था। मंगलवार को उसी तमंचे से अपने पुत्र हेमंत को गोली से उड़ा दिया। वह गांव में लोगों से इस तमंचे के बल पर रौब झाड़ता था। कई लोगों को डराने और धमकाने का काम भी तमंचे के बल पर करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed