{"_id":"5e6f686d8ebc3ea4d47ad38c","slug":"woman-murdered-for-dowry-in-etah-news","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता की हत्या, पति समेत आठ के खिलाफ रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता की हत्या, पति समेत आठ के खिलाफ रिपोर्ट
Tue, 17 Mar 2020 12:52 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 17 Mar 2020 12:52 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा के कस्बा जलेसर में रविवार रात एक विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। चोरी-छिपे उसके शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। मायके वालों के आने से पहले ससुराल पक्ष के लोग घर छोड़कर भाग गए। मृतका के पिता ने पति समेत आठ लोगों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
जिला कासगंज के गांव बहटा निवासी मानपाल ने बताया कि उनकी बेटी सपना की शादी सात मार्च 2019 को मुनेश पुत्र जगदीश प्रसाद निवासी लखमीपुर सराय थाना जलेसर के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही पति व अन्य ससुरालीजन बेटी पर अतिरिक्त दहेज लाने का दबाव बना रहे थे।
उन्होंने बताया कि बेटी के उत्पीड़न का पता चलने पर लखमीपुर सराय जाकर ससुरालियों को समझाया भी, लेकिन पति मुनेश ने अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर बेटी सपना को प्रताड़ित करना जारी रखा। आरोप है कि मांग पूरी नहीं होने पर रविवार रात में सपना की हत्या कर दी गई।

मायके वालों को नहीं दी सूचना
मृतका के मायके वालों को सोमवार सुबह तकरीबन चार बजे घटना की सूचना मिली। जब वो लखमीपुर सराय पहुंचे तो बेटी का शव नहीं मिला। घर से उसके ससुरालीज भी भाग गए थे। इससे पहले ही उन्होंने बेटी के शव का अंतिम संस्कार भी कर दिया था।
मृतका के पिता मानपाल सिंह ने दहेज के लिए बेटी की हत्या करने का आरोप लगाते हुए उसके पति मुनेश समेत अन्य ससुरालीजनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की तलाश की जा रही है।
मृतका के पिता मानपाल सिंह ने दहेज के लिए बेटी की हत्या करने का आरोप लगाते हुए उसके पति मुनेश समेत अन्य ससुरालीजनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की तलाश की जा रही है।