{"_id":"63e68d77c2f156dcb70a1454","slug":"woman-molested-at-gunpoint-kasganj-news-c-25-1-57377-2023-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा: तमंचे के बल पर महिला से छेड़छाड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा: तमंचे के बल पर महिला से छेड़छाड़
Sat, 11 Feb 2023 12:01 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sat, 11 Feb 2023 12:01 AM IST
विज्ञापन
कासगंज। सोरोंजी थाना क्षेत्र के एक गांव में तमंचा के बल पर महिला से छेड़छाड़ की गई। पीड़ित महिला ने घटना के बाबत पुलिस को तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। क्षेत्र के एक गांव में 7 फरवरी की दोपहर एक महिला अपने घर में अकेली थी। तभी गांव निवासी विपिन महिला के घर में घुस आया। महिला का आरोप है कि आरोपी उसके साथ छेड़छ़ाड़ करने लगा। उसके विरोध करने पर आरोपी उसे तमंचा दिखाकर भयभीत कर दिया। इस बीच महिला की चीख पुकार सुनकर आस-पास के लोग वहां पहुंच गए। इस दौरान आरोपी महिला को गाली और जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग गया। महिला ने परिजनों के आने पर घटना की जानकारी उन्हें दी। महिला के द्वारा पुलिस को घटना के बारे में बताया गया। वहीं आरोपी के खिलाफ तहरीर महिला ने पुलिस को दी। पुलिस ने महिला की तहरीर पर संबंधित धाराओं में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
कोतवाली प्रभारी गोविंद बल्लभ शर्मा ने बताया कि महिला की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोपी की पुलिस तलाश कर रही है। शीघ्र ही आरोपी की गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
कोतवाली प्रभारी गोविंद बल्लभ शर्मा ने बताया कि महिला की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोपी की पुलिस तलाश कर रही है। शीघ्र ही आरोपी की गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन