Mainpuri: सुसाराल वालों की खौफनाक हरकत, महिला को इस कदर पीटा कि हो गया गर्भपात
पीड़िता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने दहेज प्रताड़ना सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मैनपुरी के मोहल्ला छपट्टी स्थित एक महिला ने सुसाराल वालों पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया, बताया कि उनकी पिटाई के चलते उसका गर्भपात हो गया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने पति सहित अन्य परिजनों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
यहां का है मामला
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला छपट्टी मुखिया हलवाई वाली गली निवासी अशोक कौशल ने पुत्री काजल कौशल की शादी 12 मई 2021 को जनपद एटा के सुदर्शन नगर निवासी शिवम के साथ की थी। शादी के कुछ समय बाद ही सुसाराल वालों द्वारा काजल को दो लाख रुपये और बाइक की मांग को लेकर प्रताड़ित किए जाने लगा, कई बार मायके के लोगों ने समझाने का प्रयास भी किया, लेकिन सुसाराल वाले अपनी हरकतों से बाज नहीं आए।
ये भी पढ़ें - Mainpuri Bypoll: मैनपुरी में किसकी होगी जीत, सुभासपा प्रत्याशी का नामांकन निरस्त होने से गड़बड़ाया चुनावी गणित
कुछ दिन पहले ही आई थी मायके
इसके चलते कुछ दिन पूर्व काजल अपने मायके चली आई। 18 जुलाई को ससुराल के लोग फिर परेशान न करने की बात कह कर उसे साथ ले गए, लेकिन फिर से प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। पांच सितंबर को काजल की पति शिवम, रजनी, सत्यम और सुंदरम ने पिटाई की। पिटाई के चलते उसका गर्भपात हो गया। पीड़िता को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पीड़िता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने दहेज प्रताड़ना सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।