फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Woman lying down in front of the train in front of children

बच्चों के सामने ट्रेन के आगे लेटी महिला

Mon, 13 Apr 2015 02:10 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला
ब्यूरो, अमर उजाला Updated Mon, 13 Apr 2015 02:10 AM IST
विज्ञापन
घर में मामूली झगड़े के बाद एक महिला ने आत्महत्या करने के लिए ईदगाह स्टेशन पर ट्रेन के आगे लेट गई। प्लेटफार्म पर अपने तीन बच्चों को रोता छोड़ दिया। यह देखकर स्टेशन पर मौजूद सिपाही उसे बचाने दौड़े। महिला को ट्रैक से हटाकर उसकी जान बचाई। इसके बाद उसे चौकी पर ले जाकर समझाया।
विज्ञापन

हाथरस के गांव मनीपुर निवासी सुनीता की शादी 15 साल पहले कोटली बगीची (ताजगंज) निवासी रमेश के साथ हुई थी। सुनीता की बहन सरोज की शादी भी उसके देवर हरी सिंह से हुई है। दोनों बहनें एक ही घर में रहती हैं। तीन दिन पहले सुनीता की मां रामवती आईं थी। सुनीता ने बताया कि उसकी जेठानी मिथलेश की बेटी की शादी है। रविवार को मिथलेश अपने मायके जा रही थी। वह भी उसके साथ जाना चाहती थी, लेकिन सरोज ने इंकार कर दिया। जब सुनीता जाने लगी तो रामवती भी उसे रोकने लगी। इस पर मां-बेटी में झगड़ा हो गया। सुनीता ने अपने सिर में ईंट मारकर खुद को लहूलुहान कर लिया। वह बेहोश हो गई। कुछ देर बाद होश में आने पर सुनीता छोटी बहन के घर जाने की कहकर अपने तीन बच्चों जितेंद्र (13), मदन (8) और संजना (4) को लेकर घर से निकल पड़ी।
विज्ञापन

दोपहर तकरीबन 12:30 बजे ईदगाह स्टेशन पर पहुंची। एक बजे प्लेटफार्म एक पर तूफान एक्सप्रेस आने लगी। तभी सुनीता ट्रैक पर जाकर लेट गई। ट्रेन तकरीबन 150 मीटर दूर देख बच्चे रोने लगे। इस पर जीआरपी के सिपाही सुरेंद्र सिंह और सिपाही इंकी मिश्रा बचाने दौड़ी। सुनीता को दूसरे ट्रैक पर खींच लिया। सूचना पर उसका पति भी पहुंच गया। बाद में घर लेकर चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मां से लिपटकर रोये बच्चे
रमेश और सुनीता मजदूरी करते हैं। उनके पांच बच्चे हैं। बड़ा बेटा जितेंद्र समझदार है। सुनीता ने गुस्से में आत्मघाती कदम तो उठा लिया, लेकिन बच्चों को बिलखता देख पछतावा भी होने लगा। बच्चों से लिपटकर वह भी रोने लगी। इस पर जितेंद्र ने मां के आंसू पोंछे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed